Bharti Airtel Stock Upside: वैश्विक स्तर पर जारी अनिश्चितता और घरेलू बाजार में गिरावट के बीच कुछ ब्रोकरेज फर्म Bharti Airtel Ltd को लेकर सकारात्मक रूख दिखा रहे हैं. ग्लोबल ब्रोकरेज Nomura और घरेलू ब्रोकरेज Motilal Oswal जैसे नाम इसमें शामिल हैं. इनका मानना है कि कंपनी की बुनियादी स्थिति मजबूत है और कारोबार लंबी अवधि में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं. आइए जानते हैं, इस बारे में…
मजबूत अनुमान के साथ 2,355 रुपये का लक्ष्य
घरेलू ब्रोकरेज Motilal Oswal ने एयरटेल को लेकर सकारात्मक रुख बनाए रखा है. फर्म ने शेयर पर बाइंग रेटिंग दी है और 2,355 रुपये का लक्ष्य तय किया है. यह लक्ष्य मौजूदा 1,873 रुपये के भाव से करीब 25 फीसदी संभावित तेजी की ओर इशारा करता है.
ब्रोकरेज का अनुमान है कि वित्त वर्ष 27 तक कंपनी की नेट सेल 2.418 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है. साथ ही EBITDA मार्जिन 54.9 प्रतिशत तक जाने की संभावना जताई गई है. जो कंपनी के संचालन में मजबूती का संकेत देता है.
Nomura और JM Financial ब्रोकरेज की सलाह
वैश्विक ब्रोकरेज Nomura ने एयरटेल के शेयर पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए खरीदारी की सलाह दी है. फर्म ने शेयरों के लिए 2,300 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. जो मौजूदा स्तर से करीब 23 फीसदी संभावित बढ़त की ओर इशारा करता है.
वहीं JM Financial भी कंपनी को लेकर पॉजिटिव है. ब्रोकरेज ने 2,455 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो वर्तमान भाव से लगभग 31 प्रतिशत की तेजी की संभावना दर्शाता है.
शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन
होली वाले दिन, 4 मार्च को बीएसई पर दोपहर करीब 12:15 बजे कंपनी शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिल रही थी. कंपनी शेयर 0.38 प्रतिशत या 7.05 रुपये की तेजी के साथ 1880.40 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. दिन का इंट्रा डे हाई 1894.10 रुपये था. कंपनी शेयरों ने कारोबारी दिन की शुरुआत 1850.05 रुपये पर की थी.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें: