गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स की मौज कर दी है. कंपनी ने पिछले साल पिक्सल 10 डिवाइसेस को ऐप्पल के एयरड्रॉप फीचर के लिए सपोर्ट दिया था. इस बदलाव से एंड्रॉयड फोन और आईफोन के बीच डेटा शेयरिंग आसान हो गई थी. अब इस फीचर को पिक्सल 9 फोन के लिए भी लाया जा रहा है. यानी पिक्सल 9 सीरीज के फोन यूजर भी एयरड्रॉप के जरिए आईफोन से डेटा ट्रांसफर कर सकेंगे. गूगल ने बताया है कि अब पिक्सल 9, पिक्सल 9 प्रो, पिक्सल 9 प्रो XL और पिक्सल 9 प्रो फोल्ड भी ऐप्पल के एयरड्रॉप फीचर को सपोर्ट करेंगे.
आज से शुरु हो गया रोल आउट
गूगल ने बताया है कि इस फीचर को आज से रोल आउट करना शुरू कर दिया गया है और अगले कुछ हफ्तों में यह सभी यूजर्स के लिए रोल आउट हो जाएगा. हालांकि, पिक्सल 9a को इस रोल आउट से बाहर रखा गया है और गूगल ने इसकी वजह नहीं बताई है. बता दें कि कंपनी धीरे-धीरे सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर एयरड्रॉप का सपोर्ट देगी.
कैसे करें सेटअप?
पिक्सल 9 सीरीज के फोन पर एयरड्रॉप को यूज करने के लिए आपको सबसे पहले फोन के सॉफ्टवेयर और क्विक शेयर एक्सटेंशन को अपडेट करना पड़ेगा. इसके बाद अगर आप अपने पिक्सल डिवाइस से आईफोन पर डेटा भेजना चाहते हैं तो आईफोन यूजर को एयरड्रॉप की विजिबिलिटी को ‘एवरीवन फॉर 10 मिनट्स’ पर सेट करना होगा. इससे कनेक्शन बन जाएगा और आप आसानी से डेटा शेयर कर पाएंगे. गूगल ने कहा कि इस अपडेट से पिक्सल 9 से आईफोन, आईपैड और मैकबुक आदि पर हाई-रेजॉल्यूशन डेटा शेयर करना आसान हो जाएगा.
एकदम सिक्योर होगा डेटा ट्रांसफर
गूगल का कहना है कि प्राइवेसी और स्पीड उसके लिए प्रायोरिटी है और सिस्टम में प्रोटेक्शन की कई लेयर जोड़ी गई हैं, जिससे शेयर की गई फाइल्स एकदम सिक्योर रहेंगी. यह फीचर एक डायरेक्ट और पीयर-टू-पीयर कनेक्शन यूज करता है, जिससे फाइल शेयर करने के लिए सर्वर का यूज नहीं होता.
ये भी पढ़ें-
ये है एंड्रॉयड का सबसे तगड़ा सिक्योरिटी फीचर, जानें कहां होता है हाइड और कैसे करें इनेबल

