अगर आप गूगल सर्च पर मौजूद अपनी पर्सनल इंफोर्मेशन या किसी इमेज को लेकर चिंतित हैं तो आपके लिए एक नया टूल आ गया है. गूगल ने हाल ही में इस टूल का ऐलान किया है, जो गूगल सर्च से आपकी सेंसेटिव इंफोर्मेशन को हटाने की प्रोसेस को आसान कर देगा. गूगल का कहना है कि यह टूल यूजर्स को आपत्तिजनक कंटेट रिपोर्ट करने और सर्च पर अपनी जानकारी को कंट्रोल करने में मदद करेगा.
गूगल सर्च से ऐसे हटाएं अपनी सेंसेटिव इंफोर्मेशन
अपनी सेंसेटिव इंफोर्मेशन या इमेज को हटाने के लिए सर्च रिजल्ट के सामने बने थ्री-डॉट मेनू पर जाएं. इसके बाद ओपन होने वाले पेज पर ‘रिमूव रिजल्ट’ का ऑप्शन चुनें. यहां गूगल आपसे रिजल्ट रिमूव करवाने की वजह पूछेगी. अगर आपको लगता है कि आपकी कोई आपत्तिजनक इमेज या सेंसेटिव जानकारी शो हो रही है तो इसके बारे में गूगल को जानकारी दें. इसके बाद आप अपनी रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगी. आप रिजल्ट अबाउट यू सेक्शन में जाकर इस रिक्वेस्ट को ट्रैक भी कर पाएंगे. खास बात यह भी है कि इस अपडेट में आप एक रिक्वेस्ट में एक से ज्यादा इमेज को भी रिपोर्ट कर सकते हैं. पहले यूजर को हर लिंक और इमेज के लिए अलग-अलग रिक्वेस्ट करनी पड़ती थी, लेकिन अब यह झंझट खत्म हो गया है.
रिक्वेस्ट अप्रूव होने के बाद क्या होगा?
गूगल ने इस प्रोसेस को आसान बनाने के साथ-साथ नए सेफगार्ड्स भी एड किए हैं. जब आपकी रिमूवल रिक्वेस्ट अप्रूव हो जाएगी तो आप एक फीचर इनेबल कर पाएंगे, जिसके बाद फ्यूचर में आपके नाम के बाकी रिजल्ट भी फिल्टर आउट हो जाएंगे. यह अपडेट खासतौर पर एआई जनरेटेड और डीपफेक कंटेट के बढ़ते दुरुपयोग को देखते हुए जारी की गई है. भारत समेत कई देशों में यह अपडेट रोल आउट हो चुकी है.
सरकार ने कड़े कर दिए हैं नियम
भारत सरकार ने सोशल मीडिया पर बढ़ते एआई जनरेटेड और डीपफेक कंटेट को देखते हुए नियम कड़े कर दिए हैं. अब ऐसे कंटेट पर लेबल लगाना अनिवार्य हो गया है. साथ ही अगर यूजर एआई जनरेटेड कंटेट अपलोड कर रहा है तो उसे इसकी जानकारी देनी होगी. इसके अलावा अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को आपत्तिजनक कंटेट हटाने के लिए केवल 3 घंटे का समय मिलेगा. नए नियम 20 फरवरी से लागू हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें-

