शादी एक ऐसा ख्वाब है जिसे हर जवान देखता है और चाहता है कि वक्त रहते उसका ब्याह हो जाए. लेकिन कुछ कुंवारे ऐसे होते हैं जिनका शादी वाला सुलेमानी कीड़ा इतना घातक होता है कि वो इसकी चाह में मां बाप के भी खिलाफ तक चले जाते हैं. ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का अपने पिता की शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गया और वजह केवल ये थी कि उसके घर वाले उसकी शादी नहीं करवा रहे हैं.
शादी नहीं करवा रहे मां बाप, शिकायत लेकर थाने पहुंचा लड़का
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का पुलिस स्टेशन पहुंचता है और शिकायत करता है कि उसके घर वाले उसका ब्याह नहीं करवा रहे हैं. लड़के के चेहरे पर छाया तनाव बता रहा है कि उसे शादी की कितनी जल्दी है. वीडियो में एक पुलिस वाला लड़के से बात करते हुए दिखाई दे रहा है जिसमें वो पूछता है कि यहां क्यों आए हो, इस पर लड़का कहता है कि पिता जी शादी नहीं करवा रहे हैं.
बोला, 18 का हूं पिता जी से कहिए कि ब्याह करवा दे
वीडियो में आगे दिखता है कि कैसे पुलिस वाला लड़के को समझाता है कि मां बाप के खिलाफ नहीं जाते हैं, मां बाप भगवान होते हैं और उनसे ऊपर कोई नहीं होता. इसके बाद लड़का कहता है कि मैं 18 साल का हूं और आप मेरे पिता से कह दीजिए कि मेरा ब्याह करवा दे. इसके बाद पुलिस वाले भी हंसने लगते हैं. वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर अब यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.
यूजर्स ने ले लिए मजे, बोले पुलिस क्या क्या झेलती है
वीडियो को ram_bhakt_bhagwandas_jal_yogi नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बड़ी जवानी फूट रही है भाई. एक और यूजर ने लिखा…बेचारे पुलिस वालों को क्या क्या झेलना पड़ता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई तू पैसा कमा शादी अपने आप हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: भीड़ देखते ही अजगर ने उगला जिंदा शिकार, मॉनिटर लिजार्ड को मुंह से बाहर फेंकते ही मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो वायरल

