एआई और रोबोटिक्स की दुनिया में चीजें तेजी से बदल रही हैं और चीन इस मामले में बढ़त बनाते हुए दिख रहा है. यहां सड़कों पर ट्रैफिक मैनेज करने के अलावा गलियों में पेट्रोलिंग के लिए रोबोट यूज होने लगे हैं. यहां की EngineAI नाम की कंपनी ने टर्मिनेटर जैसा एक रोबोट तैयार किया है, जो गलियों में गश्त कर रहा है. इसे PM01 नाम दिया गया है और इसे शेन्जेन के नाशान डिस्ट्रिक्ट में घूमते हुए देखा गया है.
ट्रायल के बाद होगी डिप्लॉयमेंट
एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि यह रोबोट दो पुलिसकर्मियों के आगे-आगे चल रहा है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस रोबोट का ट्रायल किया जा रहा है. अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि पेट्रोलिंग के लिए इसे पुलिस फोर्स में कब तक शामिल कर लिया जाएगा. हालांकि, इस रोबोट के लुक को लेकर कई लोग असहज है. यह टर्मिनेटर जैसा दिखता है और कई लोग इसे डरावना बता रहे हैं.
🇨🇳 CHINA NOW HAS A TERMINATOR PATROLLING WITH POLICE IN PUBLIC
In the south of China, a humanoid robot straight out of a sci-fi movie was spotted walking side by side with real armed cops.
It happened in Shenzhen, where the machine, EngineAI T800, casually joined police patrol… pic.twitter.com/C7KUV34vC2
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) December 31, 2025
ट्रैफिक संभालने में लगे हुए रोबोट
एलन मस्क की टेस्ला समेत दुनिया की कई कंपनियां इस समय रोबोट बनाने में लगी हुई है, लेकिन चीनी कंपनियों ने रोबोट को रियल वर्ल्ड में यूज करना शुरू कर दिया है. यहां की AiMOGA कंपनी ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर RoboCop इंटेलीजेंट पुलिस रोबोट डिप्लॉय किया है. ट्रैफिक पुलिसकर्मी की तरह दिखने वाले इस रोबोट में 6 HD कैमरे लगे हैं और यह पीक टाइम के दौरान पुलिसकर्मियों की मदद करता है. इसके साथ यहां ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों को पकड़ने और पैदल यात्रियों को सड़क पार कराने के लिए भी रोबोट लगाया गया है. इस रोबोट में कैमरा के साथ-साथ इंटेलीजेंस वॉइस सिस्टम भी लगा है. इसे ट्रैफिक लाइट के साथ पेयर किया जा सकता है, जिससे यह ट्रैफिक को संभालने में भी यूज हो सकता है. चीन के कई शहरों में इसका ट्रायल जारी है.
ये भी पढ़ें-
एकदम धांसू होगा Galaxy S26 Ultra, लीक हुए फीचर्स के अलावा मिल सकती हैं ये बड़ी अपग्रेड्स

