वेलेंटाइन वीक का तीसरा दिन यानी चॉकलेट डे सिर्फ मिठाई देने का दिन नहीं है, बल्कि यह रिश्तों में प्यार और समझदारी को बढ़ाने का भी मौका है. अक्सर रिश्तों में छोटे-छोटे झगड़े या अनबन आ जाती है, और कभी-कभी यह मन-मुटाव इतनी बढ़ जाती है कि आप दोनों के बीच की मिठास कम लगने लगती है. ऐसे समय में चॉकलेट डे एक बेहतरीन अवसर हो सकता है, अपने पार्टनर के साथ रिश्ते की मिठास फिर से जगाने का, चॉकलेट का सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि इसमें छुपा प्यार और ध्यान भी जरूरी है. जब आप अपने पार्टनर को उनकी पसंद की चॉकलेट देते हैं, तो यह दिखाता है कि आप उनकी पसंद और फीलिंग्स को समझते हैं. यही छोटा-सा कदम रिश्ते में बड़ा फर्क ला सकता है. तो आइए जानते हैं कि इस चॉकलेट डे पर पार्टनर से हो जाए लड़ाई तो उसे कैसे मनाएं और रिश्ते में दोबारा कैसे मिठास घोलें.
चॉकलेट डे पर लड़ाई के बाद रिश्ते में मिठास लौटाने के तरीके
1. माफी और प्यार का मैसेज – सबसे पहला कदम है अपनी गलती मानना और माफी मांगना. लड़ाई चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, एक प्यारा नोट या मैसेज जिसमें आप अपने दिल की बात साफ-साफ लिखें, चॉकलेट के साथ देना बहुत असर करता है.
2. उनकी पसंद की चॉकलेट दें – चॉकलेट सिर्फ मिठाई नहीं है, यह आपके प्यार का प्रतीक है. लड़ाई के बाद यह दिखाने के लिए कि आप उनकी परवाह करते हैं. ऐसे में नई शुरुआत या हल्की नाराजगी को भुलाने के लिए मिल्क चॉकलेट दे सकते हैं या गहरी समझ और रिश्ते की मजबूती दिखाने के लिए डार्क चॉकलेट दे सकते हैं.
3. चॉकलेट को स्पेशल बनाएं – सिर्फ बाजार से चॉकलेट खरीदना ही काफी नहीं, इसे खुद बनाना या पर्सनलाइज करना आपके प्यार का इशारा है. घर पर चॉकलेट बनाएं और उसमें उनके नाम या शॉर्ट नोट के साथ दें. चॉकलेट बुके बनाएं, फूलों की जग छोटी-छोटी बातें लिखें. जैसे मुझे तुमसे लड़ना पसंद नहीं, तुम्हारे साथ मुस्कुराना पसंद है.
4. एक साथ क्वालिटी टाइम बिताएं – सिर्फ चॉकलेट देना ही नहीं, उसके साथ समय बिताना भी जरूरी है. घर पर चॉकलेट बनाएं और साथ में बनाते समय हंसी मजाक करें. किसी कैफे में जाकर हॉट चॉकलेट या चॉकलेट फोंड्यू का आनंद लें. छोटे-छोटे गिफ्ट और सरप्राइज उन्हें दें, जिससे लगे कि आप उनके लिए खास महसूस कर रहे हैं.
रिश्ते में दोबारा कैसे घोलें मिठास?
कभी-कभी रिश्तों में लड़ाई छोटी होती है लेकिन हम उसे बढ़ा देते हैं. ऐसे में छोटे-छोटे प्यार भरे इशारे बहुत असर करते हैं. जैसे उनका पसंदीदा गाना सुनना या उसे सुनाना, उनके लिए सुबह की चाय या कॉफी चॉकलेट के साथ और हाथ में हाथ डालकर छोटी बातें करना भी रिश्ते में दोबारा मिठास घोल सकता है.

