कल यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा. वहीं प्रेमी जोड़ों के लिए यह दिन खास माना जाता है. प्रेमी जोड़े इस दिन अपने पार्टनर से इजहार करते हैं. जहां एक तरफ कपल इस फेस्टिवल ऑफ लव की तैयारी में जुटे हैं, वही सिंगल लोग अपने अंदाज में इस दिन को ट्रोल कर रहे हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर 14 फरवरी से पहले कई तरह की मीम्स और डायलॉग इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वही सिंगल लोग इन मीम्स पर जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं.
सिंगल लोगों का दर्द बना सोशल मीडिया कंटेंट
इस बार वैलेंटाइन डे वीकेंड पर पड़ रहा है, जिससे युवाओं में और उत्साह और भी ज्यादा देखने को मिल रहा है. लेकिन दूसरी तरफ वही सिंगल लोगों के दुख भरे मीम्स भी खूब वायरल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग वैलेंटाइन डे के टाइम पर अपने सिंगल होने का दुख जाहिर कर रहे हैं. इस दौरान सोशल मीडिया पर जब जिंदगी में नही है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी जैसे मीम भी खूब वायरल हो रहे हैं. वहीं इन मीम्स पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और रील बना रहे है .
What’s your plan for Valentine’s day pic.twitter.com/Q6o4YMRAe1
— Nikhil Gupta (@Nikhilgupta1104) February 4, 2026
When her bf is proposing on valentines day and suddenly she sees bajrang dal is coming.
She: pic.twitter.com/N97kPQ6pso
— अkhil✨️ (@bas_kar_oyee) January 27, 2026
“जहां मिलेंगे बंटी बबली, तोड़ देंगे हड्डी पसली”
मुजफ्फरनगर, यूपी में वेलेंटाइन–डे से पहले क्रांति सेना ने लट्ठ पूजन किया। होटल–रेस्टोरेंट वालों को भुगतने के अलावा कपल्स को गंजा करने तक की चेतावनी दी। pic.twitter.com/qP4ezkmlj8
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) February 12, 2026
वैलेंटाइन डे मीम्स हो रहे हैं वायरल
वेलेंटाइन वीक को लेकर युवाओं में जहां एक तरफ एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है, वहीं सिंगल लोग इस दिन को लेकर मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं. एक मीम में सलमान खान की तस्वीर के साथ लिखा है, किसी ने वैलेंटाइन डे का प्लान पूछ लिया तो मैंने उसे सलमान खान की फोटो भेज दी. वहीं एक दूसरे यूजर ने क्रिकेटर धोनी की मूवी का मीम शेयर कर लिखा मैं वैलेंटाइन डे, फैलनटाइन डे नहीं मनाता. इस पर दूसरे यूजर्स कमेंट कर रहे हैं, यह डायलॉग हर साल 14 फरवरी से पहले ट्रेंड में आ जाता है.
वहीं एक वायरल पोस्ट में दिखाया गया है कि जब बॉयफ्रेंड वैलेंटाइन डे पर प्रपोज कर रहा था तो अचानक कोई बजरंग दल वाले लोग आ गए जिसके बाद उन लोगों को देखकर लड़की लड़के को बोलती है, भाई साहब यह क्या कर रहे हो आप. इसके अलावा कुछ पोस्ट में युवाओं की टेंशन भी झलक रही है किसी ने लिखा है वैलेंटाइन वीक डेटिंग लाइफ का सबसे तनावपूर्ण सप्ताह होता है. वहीं एक यूजर ने लिखा अगर लाइन में और लोग भी हो सेम क्रश के लिए, तो फिर सब भगवान भरोसे.
यूजर्स भी जमकर ले रहे मजे
सोशल मीडिया पर यूजर्स इन मीम्स को खूब शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया सिंगल रहकर ही सुकून है, वहीं दूसरे लिखा 14 फरवरी को भी नॉर्मल सैटरडे की तरह ट्रीट करो, लाइफ सॉर्टेड है. इसके अलावा एक मीम बनाते हुए यूजर ने परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा का टेम्प्लेट यूज कर कैप्शन में लिखा सभी लोग को हैप्पी वैलेंटाइन डे, हम अकेले नहीं है सिर्फ प्यार के लिए एरोप्लेन मोड पर. इनके अलावा सोशल मीडिया पर बंटी-बबली का मीम भी खूब वायरल हो रहा है. दरअसल एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ महिलाएं लाठी-डंडों की पूजा करते हुए बोल रही है, जहां मिलेंगे बंटी बबली, तोड़ देंगे हड्डी पसली.
ये भी पढ़ें-Video: चेज, पैनिक और डेथ! पुलिस को पीछे देख संदिग्ध ने खोया आपा, बिल्डिंग से नीचे गिरा, हुई मौत

