Technology

जल्द एंट्री मारेगा iPhone Fold! बैटरी, डिस्प्ले से लेकर कीमत तक हो गई लीक, यहां जानिए सब कुछ

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 22, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Apple iPhone Fold: Apple ने हमेशा ट्रेंड के पीछे भागने के बजाय अपनी रफ्तार से काम करना पसंद किया है. जब कई एंड्रॉयड कंपनियां फोल्डेबल फोन बाजार में उतार चुकी थीं तब भी Apple चुपचाप रिसर्च और टेस्टिंग में जुटा रहा. अब इंडस्ट्री रिपोर्ट्स और सप्लाई चेन से मिल रहे संकेत बताते हैं कि कंपनी 2026 में अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर सकती है. इसे फिलहाल iPhone Fold नाम से जाना जा रहा है और माना जा रहा है कि यह iPhone की डिजाइन में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव होगा.

बुक-स्टाइल डिजाइन, स्लिम बॉडी पर फोकस

लीक्स के मुताबिक iPhone Fold किताब की तरह साइड से खुलेगा यानी यह ऊपर-नीचे फ्लिप होने के बजाय टैबलेट की तरह फैलने वाला डिजाइन अपनाएगा. इससे साफ है कि Apple इसे सिर्फ फैशन डिवाइस नहीं बल्कि एक मिनी टैबलेट जैसा एक्सपीरियंस देने वाले प्रोडक्ट के रूप में पेश करना चाहता है.

रिपोर्ट्स बताती हैं कि बंद होने पर इसकी मोटाई 10mm से कम और खुलने पर 5mm से भी कम हो सकती है जो फोल्डेबल कैटेगरी में काफी स्लिम मानी जाएगी. वॉल्यूम बटन को ऊपर की तरफ शिफ्ट किए जाने की चर्चा है जबकि पावर बटन साइड में ही रहेगा जिसमें Touch ID मिलने की संभावना जताई जा रही है.

बड़ी डिस्प्ले, कम दिखने वाली क्रीज़

स्क्रीन इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत हो सकती है. बाहर की डिस्प्ले करीब 5.3 से 5.5 इंच की हो सकती है जिससे सामान्य स्मार्टफोन जैसा अनुभव मिलेगा. जैसे ही इसे खोला जाएगा, अंदर की स्क्रीन लगभग 7.7 या 7.8 इंच तक फैल सकती है जो iPad जैसे अनुभव के करीब होगी.

Apple reportedly अल्ट्रा-थिन ग्लास और मजबूत पॉलिमर लेयर के कॉम्बिनेशन पर काम कर रहा है ताकि स्क्रीन टिकाऊ भी रहे और क्लैरिटी भी बनी रहे. फोल्डेबल फोन में दिखने वाली क्रीज़ को कम करने के लिए कंपनी मजबूत मेटल प्लेट और लिक्विड मेटल से बने हिंज का इस्तेमाल कर सकती है. इससे स्क्रीन पर पड़ने वाला दबाव संतुलित रहेगा और फोल्ड लाइन कम नजर आएगी.

प्रीमियम बिल्ड और दमदार कैमरा सेटअप

बिल्ड क्वालिटी के मामले में Apple किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहता. रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें टाइटेनियम फ्रेम और हाई-ग्रेड मेटल हिंज मिल सकता है जिससे डिवाइस लंबे समय तक मजबूत बना रहे.

कैमरा सेटअप की बात करें तो पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा सिस्टम मिल सकता है जिसमें दोनों सेंसर 48 मेगापिक्सल के हो सकते हैं. अंदर और बाहर दोनों स्क्रीन पर अलग-अलग फ्रंट कैमरा दिए जाने की संभावना है. कुछ लीक यह भी इशारा करते हैं कि अंदर की स्क्रीन के नीचे कैमरा छिपा हो सकता है जबकि बाहर पंच-होल डिजाइन मिल सकता है.

Face ID की जगह Touch ID?

जगह बचाने और बड़ी बैटरी फिट करने के लिए इस मॉडल में Face ID नहीं दिया जा सकता. इसकी जगह साइड बटन में Touch ID मिलने की चर्चा है. कनेक्टिविटी के लिए कंपनी अपने इन-हाउस C2 मॉडेम का इस्तेमाल कर सकती है और यह डिवाइस पूरी तरह eSIM आधारित हो सकता है.

अब तक की सबसे बड़ी बैटरी?

बैटरी इस फोन की छुपी हुई ताकत बन सकती है. सप्लाई चेन रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple हाई-डेंसिटी बैटरी सेल्स पर काम कर रहा है जिससे पतली बॉडी में ज्यादा क्षमता दी जा सके. अगर ऐसा होता है तो यह किसी भी iPhone में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है.

कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

रंगों की बात करें तो शुरुआती मॉडल ब्लैक और व्हाइट ऑप्शन में आ सकता है. कीमत की बात करें तो यह डिवाइस अल्ट्रा-प्रीमियम कैटेगरी में आएगा. अमेरिका में इसकी संभावित कीमत 1,800 से 2,500 डॉलर के बीच बताई जा रही है जो इसे अब तक का सबसे महंगा iPhone बना सकती है.

लॉन्च को लेकर खबर है कि यह सितंबर 2026 में पेश किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि इसका प्रोडक्शन पार्टनर Foxconn एडवांस डेवलपमेंट स्टेज पर काम कर रहा है और 2026 की दूसरी छमाही में बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू हो सकता है. हालांकि, अगर हिंज या अन्य कंपोनेंट्स में अंतिम समय में बदलाव हुए तो लॉन्च 2027 तक भी खिसक सकता है.

Samsung Galaxy S26 Series भी जल्द होगा लॉन्च

दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी Samsung अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ Galaxy S26 को जल्द पेश करने की तैयारी में है. माना जा रहा है कि Galaxy Unpacked 2026 इवेंट के दौरान जो फरवरी के चौथे हफ्ते में आयोजित हो सकता है, कंपनी इस नई सीरीज़ से पर्दा उठाएगी. इस लाइनअप में Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26+ और Galaxy S26 शामिल होने की उम्मीद है. इनके साथ Galaxy Buds 4 और Galaxy Buds 4 Pro भी लॉन्च किए जा सकते हैं.

भारत में ये तीनों स्मार्टफोन दो बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. कंपनी पहले ही संकेत दे चुकी है कि इस सीरीज का कम से कम एक मॉडल Snapdragon चिपसेट से लैस होगा. हालांकि बाकी स्पेसिफिकेशन को लेकर कंपनी ने अभी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है लेकिन पिछले कुछ समय से इन फोनों से जुड़ी कई जानकारियां और संभावित फीचर्स ऑनलाइन सामने आते रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

Play Store पर Google का एक्शन! 17.5 लाख फर्जी ऐप्स डिलीट, 80 हजार डेवलपर्स पर लगा ताला

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।