झारखंड के ‘टार्जन’ ने कर दिखाया कमाल, मारुति 800 को बना दिया लेम्बोर्गिनी जैसी सुपरकार, वीडियो वायरल

aditisingh
4 Min Read


सपने देखने के लिए अमीरी की जरूरत नहीं होती, बस जिद और जुनून चाहिए. झारखंड के एक छोटे से कस्बे से निकली एक कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है. जहां करोड़ों की सुपरकारें बड़े शहरों की चमचमाती सड़कों पर नजर आती हैं, वहीं एक मैकेनिक ने अपनी मेहनत और हुनर से साधारण कार को ऐसी शक्ल दे दी कि लोग देखते रह गए. यह कहानी है जुनून, जुगाड़ और देसी इनोवेशन की, जिसने साबित कर दिया कि अगर इरादा मजबूत हो तो छोटी सी वर्कशॉप भी सपनों की फैक्ट्री बन सकती है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

झारखंड के मोहम्मद आरिफ ने किया कमाल

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल इलाके में रहने वाले मोहम्मद आरिफ, जिन्हें लोग प्यार से ‘टार्जन’ कहते हैं, पेशे से कार मैकेनिक हैं. पिछले दस साल से ज्यादा समय से वह गाड़ियों पर काम कर रहे हैं. बचपन में आई फिल्म ‘टार्जन: द वंडर कार’ ने उनके मन में अपनी अलग पहचान वाली कार बनाने का सपना जगा दिया था. यही सपना धीरे-धीरे उनके नाम के साथ जुड़ गया और लोग उन्हें टार्जन कहने लगे.

मारुति 800 को बनाया लेम्बोर्गिनी

आरिफ ने इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए एक पुरानी मारुति 800 को चुना. दो साल तक लगातार मेहनत कर उन्होंने इस साधारण कार को लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर जैसी सुपरकार की शक्ल दे दी. सबसे खास बात यह है कि यह पूरा काम उन्होंने अपने छोटे से ‘टार्जन गैराज’ में किया. न कोई बड़ी फैक्ट्री, न महंगे मशीनरी सेटअप. बॉडी कटिंग से लेकर वेल्डिंग, डिजाइनिंग और फिनिशिंग तक ज्यादातर काम उन्होंने खुद अपने हाथों से किया.

करीब 4 लाख रुपये का आया खर्च

बताया जा रहा है कि इस कार को तैयार करने में करीब 4 लाख रुपये का खर्च आया. कुछ चीजें जैसे म्यूजिक सिस्टम, एलईडी लाइट्स और विंडशील्ड बाहर से मंगवाई गईं, लेकिन बाकी बदलाव पूरी तरह उनकी कारीगरी का नतीजा हैं. कार की झलक देखते ही लोग चौंक जाते हैं. इसका अग्रेसिव सुपरकार स्टाइलिंग, चौड़ा और नीचा बॉडी डिजाइन, दो सीटों वाला स्पोर्टी इंटीरियर और 16 इंच के चौड़े अलॉय व्हील्स इसे खास लुक देते हैं. स्टार्ट होते ही एग्जॉस्ट की आवाज भी किसी महंगी स्पोर्ट्स कार जैसा एहसास कराती है.

यह भी पढ़ें: भीड़ देखते ही अजगर ने उगला जिंदा शिकार, मॉनिटर लिजार्ड को मुंह से बाहर फेंकते ही मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो वायरल

यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल

वीडियो को miya_bhai99110 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वाह भाई, दिल में चाह हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं होता. एक और यूजर ने लिखा…क्या कार बनाई है, शानदार. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई की मेहनत को सलाम है.

यह भी पढ़ें: जब ईरान में गूंजी थी ब्राह्मण कवि की आवाज, खामेनेई के सामने हजरत अली की शान में पढ़ी थी मनकबत, रोने लगे थे लोग, वीडियो वायरल





Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.