टाटा पंच ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी 3XO ईवी दोनों ही भारत में पॉपुलर कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी हैं. ये शहर की ड्राइविंग और फैमिली यूज के लिए बढ़िया विकल्प हैं. टाटा पंच ईवी माइक्रो-एसयूवी सेगमेंट में है, जबकि महिंद्रा एक्सयूवी 3XO ईवी थोड़ा बड़ी और प्रीमियम सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है. दोनों ही इलेक्ट्रिक कार को नया अपडेट मिला है.
एक ओर पंच ईवी बजट-फ्रेंडली होने के साथ शहर के लिए परफेक्ट है. वहीं, एक्सयूवी 3XO ईवी ज्यादा पावर, बेहतर रेंज और लग्जरी फीचर्स के साथ आती है. अगर आप इन दोनों में से किसी एक को खरदीने का प्लान कर रहे हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आपके काम का है. आइए, इनकी कीमत, डिजाइन, फीचर्स, सेफ्टी, बैटरी, मोटर और रेंज डिटेल पर नजर डालते हैं.
कीमत की तुलना
टाटा पंच ईवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹9.69 लाख से शुरू होती है. हालांकि, इसे BaaS ऑप्शन के साथ मात्र ₹6.49 लाख में खरीदा जा सकता है. वहीं, टॉप वेरिएंट ₹12.59 लाख में मिलेगी. महिंद्रा एक्सयूवी 3XO ईवी की कीमत ₹13.89 लाख (AX5) से शुरू होकर ₹14.96 लाख (AX7L) तक जाती है. पंच ईवी सस्ती है और बजट खरीदारों के लिए बेहतर है, जबकि एक्सयूवी 3XO ईवी प्रीमियम सेगमेंट में है.
डिजाइन में कौन बेहतर
टाटा पंच ईवी का डिजाइन कॉम्पैक्ट, बॉक्सी और रग्ड है, जिसमें मजबूत लुक, छोटे ओवरहैंग और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस है. ये शहर में पार्किंग और मैन्यूवरिंग के लिए आसान है. महिंद्रा एक्सयूवी 3XO ईवी का डिजाइन ज्यादा मॉडर्न और स्टाइलिश है, जिसमें शार्प लाइन्स, बड़ा ग्रिल, LED लाइट्स और प्रीमियम फील है. ये थोड़ी बड़ी और प्रेजेंस वाली दिखती है.
इंटीरियर में कौन बेहतर?
पंच ईवी का इंटीरियर सिंपल और प्रैक्टिकल है. इसे डुअल-टोन थीम, 10.25-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन और अच्छे स्पेस के साथ खरीदी जा सकता है. एक्सयूवी 3XO ईवी ज्यादा प्रीमियम है. इसमें डुअल-स्क्रीन सेटअप, हाई-क्वालिटी मैटेरियल, बड़ा स्पेस, पैनोरमिक सनरूफ और लग्जरी टच है. पीछे की सीटिंग और बूट स्पेस (364L vs 366L) में दोनों करीब हैं, लेकिन एक्सयूवी 3एक्सओ ज्यादा कम्फर्टेबल है.
फीचर्स और सेफ्टी
पंच ईवी में 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल और कनेक्टेड कार टेक हैं. एक्सयूवी 3XO ईवी ज्यादा एडवांस्ड है. इसे लेवल-2 ADAS, हारमन कार्डन साउंड सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ और मल्टी-ड्राइव मोड्स (Fun, Fast, Fearless) के साथ खरीदा जा सकता है. दोनों को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ 6 एयरबैग्स, ESP और TPMS जैसे फीचर्स मिलते हैं.
बैटरी, मोटर और रेंज
टाटा पंच ईवी में 30 kWh या 40 kWh बैटरी ऑप्शन हैं. इसकी रेंज 335-468 km (ARAI) है. मोटर 80-127 bhp और 114-2000 Nm व्हील टॉर्क देती है. एक्सयूवी 3XO ईवी में 39.4 kWh बैटरी है, जिसकी रेंज 456 km (क्लेम्ड) है. मोटर 147.5 bhp और 310 Nm देती है. ये 0-100 kmph की रफ्तार 8.3 सेकंड में पकड़ सकती है. दोनों फास्ट चार्जिंग (DC) सपोर्ट करती हैं.

