Auto News

टाटा सिएरा को टक्कर देने आ गई Kia Seltos! पैनोरमिक सनरूफ, अलॉय व्हील्स और मॉडर्न लुक का छाया जलवा

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 17, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Kia India ने अपनी पॉपुलर एसयूवी सेल्टॉस (Kia Seltos) का नया जनरेशन लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 2 जनवरी को बताई जाएगी, लेकिन गाड़ी के सारे फीचर्स और लुक सामने आ गए हैं. 11 दिसंबर से सिर्फ 25 हजार रुपये देकर आप इसकी बुकिंग कर सकते हैं. नई सेल्टॉस में ढेर सारे बदलाव हुए हैं, बाहर से अंदर तक नया डिजाइन है. ज्यादा पावरफुल इंजन, बड़े टचस्क्रीन, लेवल-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा और प्रीमियम इंटीरियर भी इसमें मौजूद है.

अब ये टाटा सिएरा और ह्यूंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, होंडा एलिवेट, विक्टोरिस जैसी गाड़ियों से सीधा मुकाबला करेगी. एक तरफ टाटा सिएरा में हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ड्राइव मोड, क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, रियर एसी वेंट्स, पार्किंग सेंसर और कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं तो वहीं, Kia Seltos 2026 के फीचर्स इसे पछाड़ सकते हैं.

Kia Seltos के खास फीचर्स कौन-कौन से हैं?

Kia Seltos 2026 का लुक पूरी तरह बदल गया है, अब ये और भी बोल्ड और मॉडर्न लुक में आ गई है. आगे की तरफ ब्रांड की फेमस टाइगर नोज ग्रिल है, लेकिन अब वर्टिकल एलईडी लाइट्स के साथ और सीधी खड़ी स्टाइल में. बंपर भी न्यू लुक का है, गनमेटल फिनिश वाली स्किड प्लेट्स लगी हैं. साइड से देखें तो बॉडी पैनल एकदम स्मूथ हैं, डोर हैंडल फ्लश टाइप के हैं जो बॉडी में ही छुप जाते हैं. छत थोड़ी फ्लैट डिजाइन की गई है, इसमें बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, शार्क फिन एंटीना और इंटीग्रेटेड रियर स्पॉइलर भी है. 18 इंच के नए अलॉय व्हील्स और शोल्डर लाइन भी अलग है, विंडो लाइन को भी चेंज किया गया है.

बैक साइड की तरफ सबसे बड़ा बदलाव कनेक्टेड टेल लाइट्स हैं जो पूरी चौड़ाई में फैली हैं और ये स्टाइलिश लुक दे रही है. टेलगेट और रियर बंपर भी नया डिजाइन है, स्किड प्लेट फिर से गनमेटल फिनिश वाली है. इसमें 10 कलर ऑप्शन हैं, जिनमें दो बिल्कुल नए कलर हैं. ये हैं मॉर्निंग हेज़ (हल्का ग्रे) और मैग्मा रेड (गहरा लाल)कलर. ये दोनों कलर गाड़ी को और भी ज्यादा खास बना रहे हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।

Leave a Comment