पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक वीडियो संदेश जारी कर मौजूदा सैन्य हालात पर सख्त रुख दिखाया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अमेरिकी सेना अपनी कार्रवाई पूरे दमखम के साथ जारी रखेगी. साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि ऐसे अभियानों में जोखिम होता है और आगे और अमेरिकी नागरिकों की जान भी जा सकती है. बस उनका इतना कहना था कि अमेरिकी सैनिक की पत्नी का खून खौल गया और इस महिला ने ट्रंप के खिलाफ खुलकर अपना गुस्सा जाहिर किया.
ट्रंप के बयान पर भड़की अमेरिकी सैनिक की पत्नी
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ट्रंप कहते दिख रहे हैं कि युद्ध की परिस्थितियों में हताहत होना दुखद जरूर है, लेकिन यह जंग की सच्चाई है. उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि जो ताकतें पूरी मानव सभ्यता के खिलाफ खड़ी हुई हैं, अमेरिका उन्हें बख्शने वाला नहीं है. साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि ऐसे अभियानों में जोखिम होता है और आगे और अमेरिकी नागरिकों की जान भी जा सकती है.
एक अमरीकी सैनिक के ट्रम्प को भेजे मोहब्बतनामे को ग़ौर से सुनिए।
इस बहादुर औरत को मेरा सलाम पहुँचे
— Ashok Kumar Pandey अशोक اشوک (@Ashok_Kashmir) March 2, 2026
लेकिन ट्रंप का ये बयान एक अमेरिकी सैनिक की पत्नी को गवारा नहीं हुआ और उसने वीडियो जारी कर ट्रंप पर जवाबी हमला बोला. वीडियो में महिला अमेरिकी लोगों से कहती है कि अगर तुमने इस चीज के लिए यानी ट्रंप के दिए गए बयान और उनके विचार के लिए इस शख्स को वोट किया है तो मैं उन सभी लोगों से नफरत करती हूं जिनके वोट से ट्रंप जीते हैं.
बोली, जिन लोगों ने ट्रंप को वोट किया मुझे उन सबसे नफरत है
आगे महिला कहती है कि ये केवल मैं इस डर या दुख से नहीं कह रही हूं कि मैं एक एक्टिव ड्यूटी अमेरिकी सर्विस मेंबर की बीवी हूं बल्कि मैं बहुत ज्यादा दुखी और भय में हूं. लेकिन मैं ऐसे लोगों से सच में नफरत करती हूं जिन्होंने ट्रंप को वोट किया है. अगर आप लोग मेरे इस बयान से हैरान हैं और ये सोचते हैं कि मैं आपकी रिश्तेदार हूं और आप से नफरत नहीं करुंगी तो ये समझ लें कि मेरा यह बयान आपके लिए भी है. मैं हर उस शख्स से नफरत करती हूं जिन्होंने ट्रंप को वोट किया है. वीडियो में दिखाई दे रही महिला का नाम कैंडल बताया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: भीड़ देखते ही अजगर ने उगला जिंदा शिकार, मॉनिटर लिजार्ड को मुंह से बाहर फेंकते ही मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो वायरल
यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
वीडियो को @Ashok_Kashmir नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये भूरा शख्स बेहद खतरनाक और बेशर्म है. एक और यूजर ने लिखा…महिला का डर जायज है, क्यों खून की नदियां बहाना. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…एक सैनिक की पत्नी होने के नाते मुझे भी रात दिन चिंता रहती है.

