डूब मरो लड़कों… गांव में दो लड़कियों का आपस में शादी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे

aditisingh
4 Min Read


सोशल मीडिया पर आजकल शादियों से जुड़े कई वीडियो तेजी से वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि गांव में दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली. वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर मजाक और बहस का दौर शुरू हो गया. कई यूजर्स इस पर चुटकुले बनाते हुए नजर आ रहे हैं, तो कुछ लोग इसे बदलते समाज की तस्वीर बता रहे हैं जबकि कई लोग अब लड़कों को लेकर भी कमेंट्स कर रहे हैं. कुल मिलाकर इस वीडियो पर लोग अलग-अलग तरह से अपने रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.

गांव में दो लड़कियों की आपस में शादी का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स @Mountain4u पर नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में दिखाई देता है कि गांव की दो लड़कियों ने आपस में ही शादी कर ली. जिसमें एक लड़की दूल्हे की ड्रेस पहने हुए नजर आती है,  जबकि दूसरी लड़की दुल्हन के रूप में नजर आ रही है. वहीं लड़कियों के आसपास गांव की कुछ महिलाएं भी दिखाई दे रही है. इसके अलावा इस वीडियो को शेयर करने वाले ने पोस्ट में लिखा अब लड़कों की शादी नहीं हो सकती, क्योंकि अब लड़कियां आपस में ही शादी करने लगी है. अभी तक तो लड़कों का रोजगार छिन था, अब तुमसे जीवन साथी भी छीनने लगा है. जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में आ गया. वहीं वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग दावे कर रहे हैं, कुछ इसे साहसिक कदम बता रहे हैं तो कुछ इसे मजाक के तौर पर भी देख रहे हैं.

सोशल मीडिया पर आए मजेदार और तीखे कमेंट्स

यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर अपने रिएक्शन देना शुरू कर दिया. इस वीडियो को देखकर एक यूजर कमेंट करता है अब लड़कों की शादी नहीं हो सकती, क्योंकि अब लड़कियां आपस में ही शादी करने लगी है. वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है अभी तक तो तुम्हारा रोजगार छिन था, अब तुमसे तुम्हारा जीवनसाथी भी छीनने लगेगा. इसके अलावा एक और कमेंट आया अब हम क्या करें लड़कों डूब मरो, वहीं किसी ने जवाब दिया डूब क्यों मरो लड़कों तुम भी आपस में शादी कर लो. एक एक यूजर ने तो लिखा लड़कियां आपस में शादी कर लेंगी तो फिर लड़के कहां जाएंगे. वहीं किसी ने मजाक में कमेंट किया हम तो सिर्फ जनगणना के लिए ही आए हैं, अब हमारा कोई भविष्य नहीं है. इनके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है भाई लड़कियां है कुछ भी कर सकती है, करने दो इनको आपस में शादी हम अकेले ही ठीक है. वहीं कुछ लोगों ने इसे शॉकिंग बताया तो किसी ने लिखा वैसे ही लड़कियों की कमी है अब यह और आपस में ही शादी कर रही है फिर हम जैसे लड़कों का क्या होगा.

ये भी पढ़ें-अब बोलोगे कुछ… शराब घोटाले में बरी होते ही ट्रेंड करने लगे केजरीवाल, यूजर्स पूछ रहे BJP से सवाल





Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.