तिमाही नतीजे के दम पर रॉकेट बना यह शेयर! 52 वीक के हाई लेवल पर पहुंचा, जानें ब्रोकरेज की राय

सतीश कुमार
4 Min Read


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Eicher Motors Stock Surge: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 11 फरवरी को आयशर मोटर्स के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. कारोबारी दिन के दौरान कंपनी शेयर करीब 6 फीसदी चढ़कर 7744 रुपये के स्तर पर पहुंच गए थे. इस दौरान कंपनी शेयरों ने अपने ऑल टाइम हाई लेवल के आंकड़ा भी छूआ.

इस तेजी के पीछे दिसंबर तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू में हुई बढ़ोतरी को मुख्य वजह बताया जा रहा है. इस जोरदार उछाल से निवेशकों का भरोसा भी मजबूत हुआ है. आइए जानते हैं, शेयर बाजार में कंपनी कैसा प्रदर्शन कर रही है….

शेयर बाजार में कंपनी का हाल

बुधवार दोपहर करीब 1:35 बजे बीएसई पर आयशर मोटर्स के शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा था. कंपनी शेयर 6.14 प्रतिशत या 447.75 रुपये की तेजी के साथ 7744 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. शेयरों ने दिन की शुरुआत 7496.25 रुपये पर की थी.

दिन का इंट्रा डे हाई 7803 रुपये था. कारोबारी दिन के दौरान ही कंपनी शेयरों ने अपना 52 सप्ताह का हाई लेवल बनाया, जो 7803 रुपये है. कंपनी के 52 सप्ताह के लो लेवल की बात करें तो, इस दौरान शेयर 4644.10 रुपये पर लुढ़क गए थे.

कंपनी के तिमाही नतीजे रहे शानदार

आयशर मोटर्स ने अपने वित्त वर्ष 2026 के तीसरे तिमाही में जबरदस्त तेजी दर्ज की है. आंकड़ों की बात करें तो, इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 1,420 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. जो पिछले साल की समान तिमाही से 21 फीसदी बढ़ोतरी दिखाता है.

वहीं, कंपनी के ऑपरेशनल रेवेन्यू में भी 23 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है और यह आंकड़ा 6,114 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. इन नतीजों का सीधा असर कंपनी शेयरों पर देखने को मिला है. साथ ही निवेशक भी कंपनी पर पहले से ज्यादा भरोसा दिखा रहे हैं.  

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल की सलाह

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने आयशर मोटर्स के शेयर को लेकर सतर्क रुख अपनाते हुए इसे बेचने की सलाह दी है. फर्म ने इसका टारगेट प्राइस 6,313 रुपये तय किया है. इसका मतलब है कि मौजूदा स्तर से शेयर में करीब 13 फीसदी तक गिरावट की संभावना जताई गई है.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी का मैनेजमेंट वित्त वर्ष 2027 में पूरी इंडस्ट्री में हाई सिंगल डिजिट ग्रोथ की उम्मीद कर रहा है. आयशर मोटर्स के बाजार से बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग पर सरकार ने राज्यसभा में दिया अपडेट; केंद्रीय कर्मचारियों के लिए काम की खबर, जानें डिटेल



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.