तिमाही नतीजों का असर! कहीं छूट ना जाए कमाई का मौका, बुधवार को इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

सतीश कुमार
4 Min Read


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Stocks to Watch On 11 February: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 10 फरवरी को तेजी देखने को मिली है. दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 हरे निशान पर बंद हुए. सेंसेक्स 208 अंक तक उछला और निफ्टी 25,935 के लेवल पर दिन की समाप्ति की.

कारोबारी दिन के दौरान कई कंपनियों ने अपने तिमाही नतीजों का ऐलान किया. जिससे उम्मीद की जा रही है कि, बुधवार 11 फरवरी को इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ चुनिंदा कंपनी शेयरों के बारे में…. 

आयशर मोटर्स  शेयर 

आयशर मोटर्स ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करके सबका ध्यान अपनी ओर खींचा हैं. कंपनी ने 1,421 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है. जो पिछले साल की इसी अवधि में हुए 1,170.5 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 21 फीसदी ज्यादा है.

वहीं, कंपनी की ऑपरेशनल आय में भी सालाना आधार पर 23 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है. यह आंकड़ा बढ़कर 6,114.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. ऐसे में पूरी संभावना हैं कि, कल इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. 

टाइटन शेयर 

टाइटन कंपनी ने अपने ताजा नतीजों में जबरदस्त बढ़त दर्ज की है. कंपनी ने जानकारी दी कि उसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 60.8 फीसदी बढ़कर 1,684 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गया है. जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 1,047 करोड़ रुपये था.

वहीं, दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी की आय में भी 43.3 फीसदी की तेजी देखने को मिली और रेवेन्यू बढ़कर 25,416 करोड़ रुपये पहुंच गया है. जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 17,740 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी के शानदार नतीजे निवेशकों का ध्यान खींच सकते है. जिससे शेयर रडार पर रहने की उम्मीद है.

ऑयल इंडिया शेयर

ऑयल इंडिया ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कमजोर प्रदर्शन किया है. इस दौरान कंपनी का 808 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट रहा. जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में हुए 1,222 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 34 फीसदी कम है.

इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 6 फीसदी घटकर 4,916.10 करोड़ रुपये रह गया है. इस खबर के बाद बुधवार को शेयर निवेशकों की रडार पर रह सकते हैं. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: FD की जगह दूसरे निवेश ऑप्शन खोज रहे हैं? पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से हर महीने मिलेंगे 9000 रुपये, जानें डिटेल



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.