सोशल मीडिया पर आपने रोजाना कई सड़क हादसों से जुड़े वीडियो देखें होंगे. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों भी खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं. वीडियो में सड़क पर दो गाड़ियों के बीच ऐसा खतरनाक मोमेंट देखने को मिलता है कि कुछ सेकंड की चूक बड़ा हादसा बन सकती थी. बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार थार और सामने से आ रही मारुति सुजुकी स्विफ्ट के बीच टक्कर होते-होते बची. स्विफ्ट चालक की सूझबूझ और सही समय पर लिए गए फैसले ने इस हादसे को टाल दिया. इसके बाद इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग कई तरह के कमेंट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें-चोरी का अड्डा बनी ट्रेन की साइड अपर बर्थ, गरीब वेंडर्स को बनाया निशाना, वीडियो देख खौलेगा खून
थार के चक्कर में हो जाता कांड…
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @1abhisheknaks नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सड़क पर गाड़ियां नॉर्मल रफ्तार से चल रही होती हैं. तभी अचानक सामने से तेज रफ्तार में आ रही थार ऐसी कंडीशन में आ जाती है कि उसके सामने दूसरी तरफ से आ रही स्विफ्ट के लिए बच निकलना मुश्किल लगने लगता है. कुछ सेकेंड के लिए ऐसा लगता है कि अब दोनों में तेज टक्कर हो जाएगी लेकिन ठीक उसी वक्त स्विफ्ट ड्राइवर बहुत तेजी से गाड़ी को कंट्रोल करते हुए साइड ले जाता है और बड़ी दुर्घटना होने से बच जाती है. वहीं थार तेज रफ्तार से आगे की ओर निकल जाती है. यह पूरी घटना इतनी तेजी से होती है कि देखने वाले भी दंग रह जाते हैं. स्विफ्ट ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल जाता है. यही वजह है कि कई लोग स्विफ्ट ड्राइवर की तारीफ करते नजर आ रहे हैं.
Perfect skill, Perfect timing, Respect 🫡🗿 pic.twitter.com/ZDyO0vo0Ae
— Abhishek Singh🚩 (@1abhisheknaks) March 5, 2026
सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के एक कमेंट्स करते दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने इस वीडियो को देखकर लिखा क्या टाइमिंग थी, वाकई कमाल का कंट्रोल था. वहीं दूसरे ने मजाक में कहा बच गया रे बाबा… नहीं तो आज सीधा ऊपर ही पहुंच जाता. एक अन्य यूजर ने ड्राइवर की तारीफ करते हुए लिखा परफेक्ट स्किल और परफेक्ट टाइमिंग सच में ड्राइवर को सलाम है. कुछ यूजर्स ने हादसे के लिए थार चालक को जिम्मेदार बताया. एक यूजर ने लिखा इसमें पूरी गलती थार वाले की है, ऐसे मामलों में सख्त नियम बनाने चाहिए. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा ड्राइवर की सूझबूझ और तेज सोच ने सभी को बड़े हादसे से बचा लिया, यह सच में हीरो वाला मोमेंट था.
ये भी पढ़ें-बुमराह की बॉलिंग देख खुशी से कूदने लगीं साक्षी धोनी, MSD के एक्सप्रेशन देख आपको भी आ जाएगी हंसी
