दीवार थी बदहाल, कलाकार ने किया कमाल- यूनिवर्सिटी की टूटी फूटी दीवार पर आर्टिस्ट ने उकेरी पेंटिंग, वीडियो वायरल

सतीश कुमार
3 Min Read


अक्सर यूनिवर्सिटी कैंपस की पुरानी और जर्जर दीवारें लोगों की नजरों में खटकती हैं, लेकिन गुवाहाटी में एक कलाकार ने ऐसी ही टूटी-फूटी दीवार को अपनी कल्पना से ऐसा रूप दे दिया कि अब वही जगह चर्चा का केंद्र बन गई है. सोशल मीडिया पर इस दीवार की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे “स्ट्रीट आर्ट का शानदार उदाहरण” बता रहे हैं. वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके मुंह से भी सिवाय तारीफ के और कुछ नहीं निकलेगा.

टूटी फूटी यूनिवर्सिटी की दीवार पर कलाकर ने बना दी पेंटिंग

यूनिवर्सिटी की जिस दीवार पर पहले उखड़ा हुआ रंग और दरारें नजर आती थीं, वहां अब एक खूबसूरत हिरण का म्यूरल लोगों का ध्यान खींच रहा है. लाल रंग में बना हिरण आराम करती मुद्रा में दिखाई देता है, जिसकी आंखों की मासूमियत और बारीक ब्रश स्ट्रोक्स पेंटिंग को जीवंत बना देते हैं. सबसे खास बात यह है कि पास खड़ा विशाल पेड़ इस कलाकृति का हिस्सा बन गया है. पेड़ का तना और शाखाएं ऐसे प्रतीत होती हैं जैसे वह हिरण को प्राकृतिक छाया दे रही हों. कला और प्रकृति का यह मेल इस म्यूरल को साधारण दीवार पेंटिंग से कहीं ज्यादा खास बना देता है. गुवाहाटी के कलाकार भेजाल ने इस पेंटिंग को बनाने की पूरी प्रक्रिया अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए शेयर की है जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

यह भी पढ़ें: तेंदुए को ‘बेहोश’ समझ बैठे थे लोग, वह अचानक ऐसे झपटा… होश उड़ा देगा वीडियो

यूजर्स ने जमकर की तारीफ

वीडियो को bhejal__ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…क्या मस्त पेंटिंग बनाई है, नागालैंड से आपको ढेर सारा प्यार. एक और यूजर ने लिखा…जब मंच नहीं मिलता तो प्रतिभाएं ऐसे ही अपना जादू दिखाती हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बेहद सुंदर, चित्र देखकर मजा आ गया.

यह भी पढ़ें: जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.