Bloomberg Billionaires Index 2026: वैश्विक स्तर से लेकर घरेलू बाजार तक जारी उथल-पुथल के बीच दुनिया के सबसे दौलतमंद व्यक्तियों की टॉप 10 की लिस्ट में एक नए नाम की एंट्री हुई है. वहीं, इस लिस्ट से जेनसेन हुआंग बाहर हो गए हैं.
टेक शेयरों में आई गिरावट के कारण टेक क्षेत्र से संबंध रखने वाले ज्यादातर अरबपतियों को नुकसान उठाना पड़ा है. हालांकि, इसके विपरीत एलन मस्क और लैरी एलिसन की संपत्ति में इजाफा हुआ है. आइए जानते हैं, आखिर कौन हैं दुनिया के टॉप 10 अमीर व्यक्ति…
एलिस वॉल्टन ने बनाई टॉप-10 में जगह
दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में अब एलिस वॉल्टन का नाम भी जुड़ गया है. उनके परिवार के सदस्य जिम वॉल्टन पहले से 8वें स्थान पर 158 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ हैं. जबकि रॉब वॉल्टन 9वें पायदान पर 154 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मौजूद हैं.
एलिस वॉल्टन की कुल संपत्ति भी 154 अरब डॉलर आंकी गई है. उन्होंने 10वां स्थान हासिल करके लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. तीनों ही रिटेल सेक्टर से जुड़े हैं.
नंबर वन पर एलन मस्क कायम
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार पहले स्थान पर एलन मस्क अभी भी कायम हैं. उनकी कुल संपत्ति 677 अरब डॉलर आंकी गई है. उनकी संपत्ति में 265 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. दूसरे नंबर पर लैरी पेज हैं.
जिनकी कुल संपत्ति 263 अरब डॉलर हैं. उनकी संपत्ति में 2.88 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है. तीसरे स्थान पर सर्गेई ब्रिन (245 अरब डॉलर) हैं, जिनकी संपत्ति में 2.68 अरब डॉलर की गिरावट है.
चौथे से दसवें स्थान तक
मार्क जुकरबर्ग 226 अरब डॉलर के साथ चौथे स्थान पर हैं, उनकी संपत्ति में 3.52 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली है. जेफ बेजोस (225 अरब डॉलर) की संपत्ति के साथ 5वें स्थान पर हैं. उनकी संपत्ति में 1.11 अरब डॉलर की गिरावट आई है. लैरी एलिसन छठवें स्थान पर हैं. उनकी कुल संपत्ति 213 अरब डॉलर बताई गई है. उनकी संपत्ति में 3.20 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई.
सातवें स्थान पर बर्नार्ड अरनॉल्ट (174 अरब डॉलर), 8वें स्थान पर जिम वाल्टन (158 अरब डॉलर), नौवें पर रॉब वाल्टन (154 अरब डॉलर) और दसवें स्थान पर एलिस वाल्टन (154 अरब डॉलर) की संपत्ति के साथ लिस्ट में शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: आज इन शेयरों पर रह सकती है निवेशकों की नजर; तिमाही नतीजों और डिविडेंड ऐलान के बाद हलचल की उम्मीद, जानें डिटेल्स

