आवारा कुत्तों का असल में कोई भरोसा नहीं होता. कहते हैं कि कुत्ता सबसे वफादार दोस्त होता है लेकिन हर कुत्ते पर ये बात जमती नहीं है, खासकर आवारा कुत्ते तो इस कहावत के दायरे में बिल्कुल नहीं आते. इसी बात को पुख्ता करने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो चीख चीखकर गवाही दे रहा है और कह रहा है उन डॉग लवर्स से जो कुत्तों को बचाने के लिए सड़कों पर उतरे थे. वीडियो में एक आवारा कुत्ते को सहला रहा शख्स उसी कुत्ते के गुस्से का ऐसा शिकार होता है कि शायद अब उसे आवारा कुत्तों से नफरत हो जाए. वीडियो देख आप भी हैरान रह जाएंगे.
कुत्ते को खिला रहा था शख्स फिर अचानक हो गया हमला
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स सड़क पर खड़ा है, इतने में उसके पास एक आवारा कुत्ता आता है और पूंछ हिलाने लग जाता है. शख्स को भी उस कुत्ते पर प्यार आता है और वो बड़ी नजाकत से कुत्ते के सिर और मुंह को सहलाने लगता है. ये सिलसिला करीब 1 मिनट तक चलता है. कुत्ता कभी दोनों पैर शख्स पर रखकर खड़ा हो जाता है तो कभी शख्स भी कुत्ते के दोनों पैरों को पकड़कर उसके साथ खेलने लगता है. सब कुछ ठीक चल रहा होता है कि उस कुत्ते के अंदर का दरिंदा अचानक जागता है और वो खेल कर देता है.
Story of a Dog lover..
..wait for the climax! pic.twitter.com/Lt1yn7LYHf— Keh Ke Peheno (@coolfunnytshirt) August 21, 2025
शख्स के हाथ पर काटकर भागा आवारा श्वान
कुछ देर कुत्ते के साथ मस्ती करते हुए शख्स को सब कुछ ठीक लग रहा होता है कि तभी कुत्ता शख्स पर हावी होकर टूट पड़चा है और हमला कर देता है. खेलते हुए अचानक उग्र रूप धारण करता हुए ये कुत्ता उस शख्स को कुछ सोचने का मौका ही नहीं देता और शख्स पर हमला कर हाथ पर काटकर वहां से भाग जाता है. अब इंटरनेट पर इस वीडियो को डॉग लवर्स को टैग करते हुए शेयर किया जा रहा है जिसके बाद यूजर्स के रिएक्शन भी अपने चरम पर हैं.
यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई… आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स
यूजर्स ने जताई नाराजगी
वीडियो को @coolfunnytshirt नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…आखिर में वो एक जानवर ही है, इन्हें अपने करीब ना आने दें. एक और यूजर ने लिखा…जानवर है अपनी जात तो दिखाएगा ही. सुप्रीम कोर्ट का पहले वाला फैसला एक दम सही था. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ले और कर ले इन कुत्तों से प्यार, आ गया ना स्वाद.
यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो

