दो दिन में 12 परसेंट टूटा यह डिफेंस स्टॉक, जानें किस वजह से धड़ाधड़ हो रही बिकवाली?

सतीश कुमार
2 Min Read

Hindustan Aeronautics Limited: डिफेंस सेक्टर की कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 6 परसेंट से ज्यादा लुढ़क गए. यह लगातार दूसरा सेशन है, जब हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयरों में गिरावट देखी गई.

शेयरों में यह गिरावट उन मीडिया रिपोर्ट्स के बाद आई, जिनमें कहा गया था कि इस सरकारी डिफेंस कंपनी को अगली पीढ़ी के फाइटर जेट बनाने और डेवलप करने के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया है. इसके साथ ही BSE पर यह PSU डिफेंस स्टॉक 6.28 परसेंट गिरकर 3,952.00 प्रति शेयर पर आ गया. HAL के शेयर की कीमत दो सेशन में 11 परसेंट से ज्यादा की गिरावट देखी गई है.

क्यों लगातार गिर रहा यह डिफेंस स्टॉक?

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, HAL को एडवांस्ड मल्टीरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) प्रोग्राम के तहत नेक्स्ट-जेनरेशन फाइटर एयरक्राफ्ट को डेवलप करने की रेस से बाहर कर दिया गया है. इस प्रोजेक्ट के लिए टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड,लार्सन एंड टुब्रो और भारत फोर्ज को शॉर्टलिस्ट किया गया है. इसके लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स ने भी बोली लगाई थी, लेकिन अब वह इस रेस से बाहर है. यह डेवलपमेंट हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के लिए नेगेटिव साबित हुआ. हालांकि, कंपनी के बड़े ऑर्डर बुक और LCA Mk1A (लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट मार्क 1A) की डिलीवरी में देरी को देखते हुए इसकी उम्मीद पहले से ही थी.

ब्रोकरेज का टूटा भरा

ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने HAL के शेयरों को इक्वलवेट से घटाकर अंडरवेट कर दिया है और टारगेट प्राइस को पहले के 5092 रुपये से घटाकर 3355 रुपये प्रति शेयर कर दिया है, जो बुधवार को इसके बंद भाव से 20 परसेंट से ज्यादा कम है.

मॉर्गन स्टेनली का भी मानना है कि HAL के स्टॉक प्राइस में गिरावट का जोखिम है क्योंकि प्राइवेट सेक्टर में कॉम्पिटिशन बढ़ गया है और इम्पोर्ट पर बढ़ती निर्भरता के चलते काम की रफ्तार सुस्त पड़ गई है.

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.