Auto News

नई Wagon R की टेस्टिंग शुरू! मिलेंगे नए फीचर्स और ज्यादा माइलेज वाला इंजन

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 14, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Last Updated:

Maruti Wagon R जल्द ही बड़े अपडेट के साथ बाजार में दस्तक देने वाली है. टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई नई Wagon R में डिजाइन से ज्यादा बड़ा बदलाव इसके इंजन और फीचर्स में देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसमें नया Z-Series इंजन दे सकती है, जिससे माइलेज बेहतर होने की उम्मीद है. इसके अलावा बड़ा टचस्क्रीन और अपडेटेड केबिन भी मिल सकता है. जानिए नई Wagon R में क्या होगा खास और कब हो सकती है लॉन्च.

ख़बरें फटाफट

नई Wagon R की टेस्टिंग शुरू! मिलेंगे नए फीचर्स और ज्यादा माइलेज वाला इंजनZoom

New Maruti Wagon R को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है.

Maruti Suzuki Wagon R लंबे समय से फैमिली की पसंदीदा टॉल-बॉय हैचबैक बनी हुई है. 2019 में लॉन्च हुई ये कार मौजूदा अपनी तीसरी जनरेशन में है और इसे 2025 में कुछ कॉस्मेटिक अपडेट भी मिले थे. अब कंपनी अगले बड़े बदलाव की तैयारी में है. हाल ही में भारी कैमोफ्लाज में ढकी टेस्ट म्यूल भारतीय सड़कों पर स्पॉट हुई है. ये संकेत देता है कि जल्द ही डिजाइन, फीचर्स और खासकर पावरट्रेन में महत्वपूर्ण अपडेट आ सकते है.

मुख्य आकर्षण नया Z-सीरीज इंजन हो सकता है, जो बेहतर एफिशिएंसी पर फोकस करेगा. लॉन्च 2026 के अंत तक संभावित है. ये अपडेट बजट कार सेगमेंट में वैगन आर को और मजबूत बनाएगा. आइए जानते हैं कि नई वैगनआर में क्या कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

संभावित डिज़ाइन

नई वैगन आर का एक्सटीरियर डिजाइन मौजूदा टॉल-बॉय स्टाइल को बरकरार रखेगा. स्पाई शॉट्स से साफ है कि बॉडी शेप में बड़ा बदलाव नहीं होगा. हालांकि नई ग्रिल, रिवाइज्ड बंपर, अपडेटेड अलॉय व्हील्स, नए कलर ऑप्शन्स और लाइटिंग में हल्के-फुल्के बदलाव मिल सकते हैं. कैमोफ्लाज के कारण डिटेल्स पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन ओवरऑल लुक फैमिलियर रहेगा.

केबिन, कम्फर्ट और सेफ्टी

इंटीरियर में बड़े बदलाव की उम्मीद है.मौजूदा 7-इंच टचस्क्रीन की जगह 9-इंच यूनिट मिल सकती है. नए हेडरेस्ट भी टेस्ट कार में नज़र आए हैं. डैशबोर्ड और केबिन में मॉडर्न टच दिया जा सकता है, जिससे स्पेस और यूजर-फ्रेंडली फील बरकरार रहेंगे. फीचर्स लिस्ट में इंफोटेनमेंट सिस्टम अपग्रेड, बेहतर कनेक्टिविटी और कुछ प्रीमियम टच जोड़ने की संभावना है. सेफ्टी के मोर्चे पर 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और ESP जैसे फीचर्स जारी रह सकते हैं या और मजबूत किए जा सकते हैं.

इंजन और माइलेज

सबसे बड़ा बदलाव इंजन में होगा. मौजूदा 1.0-लीटर K10C (66 bhp, 82 Nm) और 1.2-लीटर फोर-सिलेंडर K12N (89 bhp, 113 Nm) में से K12N की जगह नया 1.2-लीटर थ्री-सिलेंडर Z-सीरीज इंजन आने की संभावना है. ये इंजन स्विफ्ट, डिजायर और बलेनो फेसलिफ्ट में पहले से मौजूद है. बलेनो में ये करीब 83 hp और 112 Nm देता है. पावर थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन माइलेज और एफिशिएंसी बेहतर होने की उम्मीद है. 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स जारी रहेंगे. CNG ऑप्शन भी बना रहेगा, जिसमें अंडरबॉडी टैंक मिल सकता है.

परफॉर्मेंस में लो-एंड टॉर्क बेहतर होगा, जो शहर की ड्राइविंग के लिए सुविधाजनक साबित हो सकता है. इसका माइलेज मौजूदा आंकड़ों से बेहतर हो सकता है, क्योंकि Z-सीरीज इंजन एफिशिएंसी पर फोकस करता है. कुल मिलाकर ये अपडेट वैगन आर को और प्रैक्टिकल बनाएगा.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें





Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।