निवेशकों को फिर झटका! सेंसेक्स-निफ्टी दबाव में, जानें RBI के ब्याज दरें स्थिर रखने के बाद शेयर बाजार क्यों टूटा?

सतीश कुमार
4 Min Read


RBI Monetary Policy Impact on Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से दबाव देखने को मिल रहा है. आज यानी 6 फरवरी को भी यह गिरावट जारी रही. दोनों ही प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए. हालांकि, कुछ देर बाद थोड़ी रिकवरी देखने को जरूर मिली. लेकिन बिकवाली का दौर एक बार फिर शुरू हो गया.

आईटी सेक्टर के शेयरों में भारी गिरावट के कारण आईटी इंडेक्स 2.09 प्रतिशत तक टूट गया. साथ ही निफ्टी बैंक इंडेक्स भी 0.63 फीसदी फिसल गया है. आज आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी में किसी तरह के बदलाव न करने का फैसला लिया गया है. इसके बावजूद भी इसका पॉजिटिव असर बाजार पर नहीं दिख रहा है. आइए जानते हैं, शेयर बाजार में इस गिरावट की वजह के बारे में…..

RBI की मौद्रिक नीति 

भारतीय रिजर्व बैंक ने 6 फरवरी को अपनी मौद्रिक नीति की समीक्षा पेश की. जिसमें ब्याज दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया. यह फैसला बाजार की उम्मीदों के मुताबिक ही रहा, क्योंकि पहले से माना जा रहा था कि इस बार भी दरें स्थिर रखी जाएंगी.

हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आरबीआई रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती करता, तो इससे शेयर बाजार को और ज्यादा पॉजिटिव संकेत मिल सकते थे.

अमेरिकी बाजार में गिरावट का असर

भारतीय बाजार के साथ-साथ 5 फरवरी को अमेरिकी शेयर बाजार में भी गिरावट देखने को मिली थी. जहां लगातार तीसरे दिन प्रमुख इंडेक्स दबाव में रहे. इस कमजोरी की सबसे बड़ी वजह टेक्नोलॉजी सेक्टर में आई गिरावट को माना जा रहा है.

खासकर चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयरों पर उस दिन भारी दबाव नजर आया. इसी दौरान Amazon के शेयर करीब 10 फीसदी तक टूट गए. अमेरिकी बाजार में आई इस गिरावट का असर 6 फरवरी को भारत समेत ज्यादातर एशियाई शेयर बाजारों पर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है.

आईटी सेक्टर में लगातार दबाव

भारत बाजार में आईटी शेयरों में बीते कुछ दिनों से लगातार कमजोरी देखने को मिल रही है. टीसीएस और इंफोसिस जैसी बड़ी आईटी कंपनियों के शेयरों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई है. इस कमजोरी के चलते आईटी सेक्टर के निवेशकों में चिंता का माहौल बना हुआ है.  

विश्लेषकों के मुताबिक, एंथ्रोपिक द्वारा पेश किए गए नए एआई टूल्स का असर आईटी कंपनियों के कारोबार पर पड़ सकता है. इसी वजह से इस सेक्टर में बिकवाली बढ़ी है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: क्रिप्टो निवेशकों को लगा 440 वोट का झटका! बिटकॉइन 67 हजार डॉलर से नीचे फिसला, एथेरियम-सोलाना भी धड़ाम



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.