Lucky birth dates for women: भारत में आमतौर पर माना जाता है कि, जब कोई दुल्हन अपने पति के घर में आती है, तो उसे धन और सफलता की देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है. अंकशास्त्र भी इसी धारणा का समर्थन करता है.
इसके मुताबिक, कुछ जन्म संख्याएं वाली औरते जीवनसाथी के धन में वृद्धि करने, उसे स्थिर रखने और शादी के पश्चात उन्हें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने में मदद कर सकती हैं.
क्या घर का नंबर भी बदल सकता है आपकी किस्मत? जानिए न्यूमरोलॉजी का गणित!
अंकशास्त्रियों के मुताबिक, कुछ अंकों की एनर्जी आपकी पर्सनैलिटी, भविष्य में होने वाली घटनाओं और आपके रिश्तों की स्थिति को बदल सकती है. अंकशास्त्र के आधार पर कुछ खास दिनों में जन्मी महिलाएं स्वाभाविक रूप से धन को आकर्षित करती हैं और अपने पतियों को धनवान बनाने में मदद करती हैं.
मूलांक 3
अंकशास्त्र में मूलांक 3 बृहस्पति ग्रह द्वारा शासित होता है. इस अंक में वे महिलाएं शामिल हैं, जिसका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है. अंकशास्त्र में यह अंक ज्ञान, सौभाग्य और विकास का प्रतिनिधित्व करता है.
माना जाता है कि, ऐसी महिलाएं घर को स्थिर रखने और उसे आगे बढ़ाने में मदद करती हैं. जब महिलाएं घर की जिम्मेदारियां संभालती हैं और उनका रवैया सकारात्मक होता है, तो परिवार काम, वित्तीय मामलों और सामाजिक परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करता है.
मूलांक 6
जिन महिलाओं का जन्म किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 होता है, जिनका स्वामी शुक्र ग्रह है, जो सौंदर्य, आराम और विलासिता का ग्रह है.
अंकशास्त्रियों का कहना है कि, ये महिलाएं स्वभाव से अपने परिवार को सुखी और समृद्धि बनाने में माहिर होती हैं. लोग आमतौर पर कहते हैं कि, इनके होने से घर में सभी का जीवन बेहतर हो जाता है और उन्हें धन कमाने में मदद मिलती है.
मूलांक 9
मूलांक 9 वाले लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव अधिक होता है. माना जाता है कि, अंक 9 की महिलाएं मजबूत, दृढ़ निश्चयी और अच्छी जीवनसाथी होती हैं. जो अपने पति का साथ मुश्किल से मुश्किल दौर में भी नहीं छोड़ती है. इनका रिश्ता हमेशा कायम रहता है.
केवल संख्याएं ही मायने नहीं रखती
अंकशास्त्रियों का कहना है कि, आपको अंक शास्त्र की हर बात पर आंख बंद करके भरोसा करने से भी बचना चाहिए. बल्कि इसे अपने मन की आवाज के रूप में समझना चाहिए. यह बात बिल्कुल सच है कि, संख्याएं कुछ पैटर्न दिखा सकती हैं, लेकिन वैवाहिक जीवन में सबसे खास बात यह है कि, पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति कितना सम्मान और समझ रखते हैं.
भारत की संस्कृति में आज भी यह मान्यता प्रचलित है कि, एक स्त्री अपने वैवाहिक घर में देवी लक्ष्मी का अवतार बन सकती है. हर महिलाएं अपने घर में प्यार, शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
