न कटआउट होगा और न ही कोई बटन, ऐसा धाकड़ आईफोन लाने वाली है ऐप्पल


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • 2027 में iPhone 20 Pro एज-टू-एज डिस्प्ले के साथ आएगा।
  • इसमें पंच-होल, नॉच, डायनामिक आइलैंड नहीं होगा।
  • ऐप्पल नया, पतला, ब्राइट डिस्प्ले और AI फीचर्स लाएगा।
  • चिपसेट, बैटरी लाइफ और कैमरा परफॉर्मेंस अपग्रेड होगी।

iPhone 20 Pro: अगर सब कुछ उम्मीदों के मुताबिक रहता है तो अगले साल दुनिया को अब तक का सबसे हटकर दिखने वाला आईफोन देखने को मिल सकता है. माना जा रहा है कि ऐप्पल के नए सीईओ जॉन टर्नस 2027 में आईफोन के सफर के 20 साल पूरे होने के मौके पर iPhone 20 Series लॉन्च करेंगे. इस मौके के लिए ऐप्पल ने धांसू तैयारी की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज के iPhone 20 Pro मॉडल में एज-टू-एज डिस्प्ले होगा, जो आजतक किसी भी फोन में नहीं मिलता है. यानी इसमें डिस्प्ले की बॉर्डर नहीं आएगी. लुक के मामले में यह मॉडल अब तक के सारे आईफोन और दूसरे मोबाइल फोन से अलग होने जा रहा है. 

iPhone 20 Pro की स्क्रीन पर नहीं होगा कोई कटआउट

ऐप्पल यह कोशिश कर रही है कि आईफोन 20 प्रो को एक फुल डिस्प्ले वाले आईफोन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा. यानी इसकी स्क्रीन पर कोई किसी पंच होल, नॉच और डायनामिक आईलैंड समेत किसी भी चीज के लिए कोई कटआउट नहीं होगा. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि इस आईफोन में स्पीकर ग्रिल भी नहीं होगी और फिजिकल बटन्स की भी पूरी तरह छुट्टी हो सकती है. अगर ये दावे सच होते हैं और सप्लाई चैन की तरफ से दिक्कत नहीं आती है तो अगले साल दुनिया को एक नई तरह का आईफोन देखने को मिलेगा.

खास डिस्प्ले का किया जाएगा यूज

कुछ दिन पहले रिपोर्ट्स आई थी कि ऐप्पल आईफोन 20 सीरीज में एक नए डिस्प्ले का यूज कर सकती है. सैमसंग इस डिस्प्ले को तैयार कर रही है और यह मौजूदा पैनल की तुलना में अधिक ब्राइट और पतला होगा. कर्व्ड डिस्प्ले के कारण आईफोन को हाथ में पकड़ना आसान होगा और इसके किनारे ज्यादा नैचुरल लगेंगे. अभी से ऐसे कयास लगाए जाने लगे हैं कि ऐप्पल के बाद सैमसंग समेत दूसरी कंपनियां भी इस तरह के डिस्प्ले वाले फोन लॉन्च कर सकती हैं.

परफॉर्मेंस भी होगी दमदार

हर नई लाइनअप की तरह iPhone 20 सीरीज की परफॉर्मेंस को भी अपग्रेड किया जाएगा. इसमें ऐप्पल अपना एडवांस्ड चिपसेट यूज करेगी और इसकी बैटरी लाइफ को भी बेहतर किया जा सकता है. इसके अलावा कैमरा कैपेबिलिटीज को भी इंप्रूव किया जाएगा. वहीं एआई फीचर्स के मामले में भी बड़ी छलांग देखने को मिल सकती है. एआई फीचर्स के लिए ऐप्पल ने गूगल से हाथ मिलाया है और वह जेमिनी के सहारे अपने सिरी असिस्टेंट को बेहतर बनाने में लगी हुई है.

ये भी पढे़ें-

10 में से 9 मोबाइल यूजर्स को रहती है यह चिंता, सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी



Source link