होली का त्यौहार जहां आमतौर पर रंग, खुशियों और परिवार के साथ समय बिताने का मौका माना जाता है. वहीं एक युवक के लिए यह त्योहार इस बार इमोशनल दर्द लेकर आया. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपने परिवार की ओर से होली पर घर आने से मना किए जाने के बाद फूट-फूट कर रोता नजर आ रहा है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने शेयर किया है, जिसमें कैप्शन लिखा है कौन कहता है कि मर्द रोते नहीं? परिवारों के लिए वे सब कुछ कर सकते हैं. वहीं शेयर किए जाने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं.
वीडियो कॉल पर छलक पड़ा युवक का दर्द
जानकारी के अनुसार एक युवक की बात वीडियो चैट एप के जरिए दूसरे युवक से हुई. वहीं बातचीत के दौरान जब होली की बात चल रही थी तो अचानक दूसरा युवक भावुक हो गया. वीडियो में वह कहते हुए नजर आता है यार घर पर आने के लिए मना कर रहे हैं, पता नहीं कैसी फैमिली है. जब उससे पूछा गया कि घर कितनी दूर है तो उसने बताया कि वह करीब 100 से 150 किलोमीटर दूर रहता है. दूरी ज्यादा नहीं है लेकिन परिवार की मर्जी के खिलाफ जाना उसे ठीक नहीं लगा.
वह आगे कहता है मैं काम रहा हूं यार ऐसी बात नहीं है, बहुत बेकार लग रहा है भाई उसकी आवाज में साफ दर्द महसूस हो रहा था. युवक ने आगे कहा कि वह होली पर घर जाना चाहता है लेकिन अगर सामने से मना किया जा रहा है तो जबरदस्ती जाना सही नहीं लगेगा. इसे लेकर वह कहता है भाई होली पर कौन घर नहीं जाता है, घर में बिना बताए जाऊंगा तो अच्छा नहीं लगेगा न, अगर इंसान सामने से मना कर रहा है तो. उसकी बातों से साफ झलक रहा था कि वह परिवार की भी इज्जत रखना चाहता है और खुद के मन को भी समझा रहा है, लेकिन अंदर से टूट चुका है. युवक का दर्द भरा है वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया और लोग उस युवक को लेकर इमोशनल रिएक्शन दे रहे हैं.
सोशल मीडिया पर आए लोगों के इमोशनल रिएक्शन
यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर रिएक्शन देना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा उसका काम रहा हूं यार बहुत ज्यादा दर्दनाक लग रहा था. वहीं दूसरे ने कहा एक बार एक आदमी ने कहा था…औरतें, बच्चे और कुत्ते बिना शर्त प्यार किए जाते हैं लेकिन पुरुषों को केवल एक ही शर्त पर प्यार किया जाता है, वह शर्त है कुछ प्रदान करना. एक और यूजर कमेंट करता है बिना पैसे वाला आदमी बस एक मरा हुआ शरीर है जो जबरदस्ती सांस ले रहा है. वहीं एक यूजर कमेंट करता है इसकी आईडी दो में होली पर इसे अपने घर इनवाइट करता हूं. लास्ट में एक और कमेंट आता है लड़कों को प्यार भी फ्री में नहीं मिलता है.
ये भी पढ़ें-सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सफेद बाघ का वीडियो, कमजोर की हालत में देख भड़के यूजर्स

