Last Updated:
AI Summit 2026: दिल्ली में चल रहे इंडिया एआई इंपैक्ट सम्मेलन में एक बाइक को लॉन्च किया गया. यह बाइक सबका आकर्षण अपनी ओर खीच रही है. इसे अल्ट्रावायलेट कंपनी ने बनाया है जोकि बेंगलुरु में स्थित है. ये बाइक एआई की मदद से एक्सीडेंट होते ही खुद वाहन चला रहे व्यक्ति के परिवारों तक एक्सीडेंट अलर्ट भेज देगी.

बाइक की फोटो
दिल्ली. भारत टेक्नोलॉजी की दुनिया में बहुत तेजी से बढ़ रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके भारत अपनी टेक्नोलॉजी विकसित कर रहा है. यही वजह है कि अब मार्केट में पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन में ऐसी स्पोर्ट्स बाइक आ गई है, जोकि एक्सीडेंट होते ही खुद वाहन चला रहे व्यक्ति के परिवारों तक एक्सीडेंट अलर्ट भेज देगी. लोकेशन के साथ यह मैसेज जाएगा ताकि जहां एक्सीडेंट हुआ है उस जगह पर परिवार के सदस्य पहुंच सकें.
हमारे देश में जब भी एक्सीडेंट होता है तो कई बार लोगों के मोबाइल पर लॉक लगा होता है. कई के पास आईडी तक नहीं होती है जिस वजह से उनकी पहचान कर पाना पुलिस के लिए काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में पहली बार देश में ऐसी बाइक मार्केट में लॉन्च हो रही है जिसमें यह फीचर दिया गया है कि एक्सीडेंट होते ही वह खुद परिवार के चार सदस्यों के पास एक्सीडेंट का मैसेज अलर्ट भेज देगी और यह लोकेशन के साथ होगा. इस बाइक को भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इंपैक्ट सम्मेलन में लॉन्च किया गया है और इसे बनाया है अल्ट्रावायलेट कंपनी ने जोकि बेंगलुरु में स्थित है.
इस बाइक में है इतना कुछ खास
कंपनी की ओर से यहां मौजूद रिप्रेजेंटेटिव हमजा खालिद ने बताया कि यह देश की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक वाहन है जो फास्टेस्ट इलेक्ट्रिक वाहन स्पोर्ट्स बाइक है. ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में खास तौर पर दो पहिया वाहन के इंडस्ट्री में यह पहली बाइक है जो फास्टेस्ट इलेक्ट्रिक वाहन है. इसकी मोटर की बात करें तो मोटर 30 केजी की मोटर है, जो अब तक की किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन में नहीं है. बैटरी की बात करें तो 7 केजी में 211 की रेंज है. जबकि 10 केजी में 325 की रेंज इसमें दी गई है. कंपनी ने इस स्पोर्ट्स बाइक में जो बैटरी इस्तेमाल की है वह बीएमडब्ल्यू से लेकर कई बड़ी कार में इस्तेमाल की जाती है और यह कंपनी बेंगलुरु में स्थित है. यह बाइक पूरी तरह से मेड इन इंडिया है, कंपनी एडवेंचर बाइक भी बनाती है.
इतनी है बाइक की कीमत
कंपनी के रिप्रेजेंटेटिव हमजा खालिद ने बताया कि इस स्पोर्ट्स बाइक की कीमत इसकी बैटरी के ऊपर निर्भर करती है. अगर आप 7 केजी की बैटरी के साथ बाइक खरीदेंगे तो यह आपको 3 लाख 40000 की पड़ेगी और अगर आप 10 केजी बैटरी के साथ बाइक लेंगे तो यह आपको 4,40000 रुपए की पड़ेगी. बात करें इसके माइलेज की तो कंपनी इसका दावा करती है कि यह 211 का माइलेज देगी लेकिन असल में 170 तक इसका माइलेज है. अगर आप एक सामान्य चार्जर से इसको चार्ज करेंगे तो इसे 6 घंटे लगेंगे चार्ज होने में और अगर आप बूस्ट चार्जर से इसको चार्ज करेंगे तो आपको सिर्फ दो से ढाई घंटे में या 3 घंटे के अंदर पूरी बाइक चार्ज हो जाएगी.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

