भारतीय संस्कृति और यहाँ के त्योहारों का जादू ही कुछ ऐसा है कि सात समंदर पार से आए लोग भी इसके दीवाने हो जाते हैं. ओडिशा के पुरी में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहाँ जगन्नाथ मंदिर के पास विदेशी पर्यटकों ने जमकर होली खेली. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विदेशी मेहमान भारतीय महिलाओं के साथ गुलाल उड़ाते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं.
विदेशी मेहमानों ने जमकर उड़ाया गुलाल
पुरी, जो अपनी धार्मिक आस्था और श्री जगन्नाथ मंदिर के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है, इन दिनों रंगों के उत्सव में डूबा हुआ है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विदेशी सैलानी स्थानीय लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर होली का आनंद ले रहे हैं. वे न सिर्फ एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं, बल्कि भारतीय परंपरा के अनुसार गले लगकर त्योहार की बधाई भी दे रहे हैं. विदेशी मेहमानों के चेहरे पर बिखरा गुलाल और उनकी मुस्कान यह बता रही है कि उन्हें भारत की यह विविधता कितनी पसंद आ रही है.
#WATCH | Puri, Odisha: Foreign tourists celebrated the festival of Holi with great enthusiasm in Puri, near the renowned Sri Jagannath Temple. pic.twitter.com/afMX6KSwjJ
— ANI (@ANI) March 3, 2026
यहां आकर अपनापन और ब्लेस्ड महसूस कर रहे हैं
वीडियो में देखा जा सकता है कि पुरी में महिलाएं इन विदेशी सैलानियों के साथ होली खेल रही हैं और विदेशी सैलानी भी होली के रंग में रंगे दिखाई दे रहे हैं. विदेशी सैलानी होली खेलते हुए लोकल लोगों के साथ सेल्फी भी ले रहे हैं और कह रहे हैं कि यहां आकर हम ब्लेस्ड और हैप्पी महसूस कर रहे हैं. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर अब लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं.
#WATCH | Puri, Odisha: A foreign tourist from the Netherlands says, “I feel very blessed to be here, to have witnessed the Lord coming out, and to see all these happy people. It’s a once-in-a-lifetime experience.” pic.twitter.com/UClTdo5ZMh
— ANI (@ANI) March 3, 2026
यूजर्स ने की तारीफ
वीडियो को सामाचार एजेंसी एएनआई ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. होली की रौनक विदेशी लोगों को भी पसंद है. एक और यूजर ने लिखा…इसे कहते हैं प्यार वाली होली. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….हुड़दंग मचाने वालों को इनसे सीखना चाहिए कि होली कैसे खेली जाती है.
यह भी पढ़ें: भीड़ देखते ही अजगर ने उगला जिंदा शिकार, मॉनिटर लिजार्ड को मुंह से बाहर फेंकते ही मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो वायरल