Penny Stock Multibagger Return: अक्सर निवेश की दुनिया में बड़े नामों की चर्चा होती है, लेकिन असली हैरानी तब होती है जब कोई छोटा सा पेनी स्टॉक जबरदस्त रिटर्न देकर सबको चौंका दे. रिटर्न के मामले में नर्चर वेल इंडस्ट्रीज एक मल्टीबैगर शेयर साबित हुआ है.
करीब छह साल पहले जिसकी कीमत सिर्फ 3 पैसे थी, वही आज 40 रुपये से ज्यादा पर ट्रेड कर रहा है. इस दौरान इस शेयर ने अपने निवेशकों को शानदार मुनाफा दिया है. आइए जानते हैं, इस शेयर के बारे में…
3 पैसे से 42 रुपये तक की जबरदस्त छलांग
नर्चर वेल इंडस्ट्रीज का शेयर बीते छह साल में हैरान कर देने वाला सफर तय कर चुका है. आंकड़ों की बात करें तो, कभी महज 0.03 रुपये पर मिलने वाला यह शेयर अब बढ़कर 42.30 रुपये के बाजार भाव पर पहुंच गया है. इस अवधि में इसमें करीब 1,40,566 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. उदाहरण के लिए जिस निवेशक ने छह साल पहले इसमें 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज यह रकम करीब 14.10 करोड़ रुपये हो गई होती.
कॉरपोरेट एक्शन की बात करें तो कंपनी ने अप्रैल 2024 में 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए थे. जबकि अक्टूबर 2024 में 1:10 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट भी किया गया था. कंपनी के मार्केट कैप की बात करें तो यह करीब 1000 करोड़ रुपये के आसपास है.
तीसरी तिमाही में मुनाफा और मार्जिन में जोरदार बढ़त
वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही कंपनी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. आंकड़ों के अनुसार, सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 95 प्रतिशत बढ़कर 34.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसी अवधि में परिचालन से होने वाली आय में भी 46 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 290 करोड़ रुपये हो गई है.
कंपनी का एबिटा लगभग दोगुना होकर 33.19 करोड़ पर पहुंच गया है. वहीं मार्जिन में भी सालाना आधार पर 280 आधार अंकों का इजाफा हुआ, जिससे यह 11.45 प्रतिशत तक पहुंच गया है. ये आंकड़े बताते हैं कि तिमाही के दौरान कंपनी ने प्रॉफिट और संचालन दोनों मोर्चों पर मजबूती दिखाई है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक मुकाबले से पहले विज्ञापन बाजार में जबरदस्त उछाल, जानें 10 सेकेंड के Ad स्लॉट का रेट

