प्रथम सांसद का जन्मदिन मनाया गया

Aman Shanti In
4 Min Read

रायबरेली जनपद के प्रथम सांसद व केंद्रीय मंत्री स्व0 बैजनाथ कुरील की 105 वी जयंती व उनके भतीजे पूर्व विधायक स्व0 राम दुलारे कुरील का स्मृति दिवस उनके पैतृक गांव लल्ला खेड़ा (खीरो) में धूम धाम से मनाया गया । इन दौरान प्रथम सांसद के पुत्र कर्नल कमलेश चंद्रा व उनके परिजनों द्वारा कम्पोजिट विद्यालय लल्ला खेड़ा में पढ़ने वाले 25 मेधावी बच्चो को प्रमाण पत्र ,बैग व नकदी तथा अन्य लगभग 150 बच्चो को बैग , पेन व नकदी देकर पुरुष्कृत किया गया । कार्यक्रम में बोलते हुए उनके पुत्र व उत्तर प्रदेश के सेवा निवृत्त चीफ पोस्ट मास्टर जनरल कर्नल कमलेश चंद्रा ,उनकी पत्नी रेखा चन्द्रा व परिजनों द्वारा उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया । कर्नल कमलेश चन्द्रा ने कहा कि 15 दिसम्बर 1920 को लल्ला खेड़ा में जन्म लेने वाले स्व0 बैजनाथ कुरील एक साधारण परिवार से थी । प्राइमरी स्कूल गौरा उन्नाव से प्राथमिक शिक्षा लेने के बाद पिता भोलानाथ व मां गुधरी चाहती थी कि वह पढ़ाई छोड़कर खेती में हाथ बताए । लेकिन उन्होंने मौरावां उन्नाव जाकर कक्षा 12 तक बाहर जमीन में बैठकर पढ़ाई किया । आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण नायब तहसीलदार की नॉकरी कर लिया । इसी दौरान वह जवाहर लाल नेहरू के संपर्क में आये । तथा 1951 में नॉकरी छोड़कर राजनीति में आ गए । जिसके बाद 1952 में वह रायबरेली जनपद के प्रथम सांसद बने । जिसके बाद से वह वर्ष 1957 , 1962 में रायबरेली व 1967 , 1971 व 1977 तक बाराबंकी सहित कुल 25 वर्ष तक लगातार छह बार सासंद व केंद्रीय मंत्री रहे । तथा रायबरेली जनपद के साथ ही खीरो ब्लाक क्षेत्र में खेतो की सिंचाई हेतु राजकीय नलकूप लगवाने , सड़क बनवाने , विजली लाने , बड़े नाला व नदी के पुल बनवाने , बच्चो की पढ़ाई के लिए जवाहर राजकीय इंटर कालेज सेमरी के साथ ही कई प्राइमरी स्कूल खुलवाने पुलिस चौकी लल्लाखेड़ा खुलवाने आदि कार्य किया । तथा 26 जनवरी 1984 को राष्ट्रगान के बाद उन्होंने अंतिम सांस लिया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद के पौत्र बीरेंद्र कुरील व पुत्री सुमन ब्यास ने बताया कि बाबू बैजनाथ कुरील के भतीजे स्व0 रामदुलारे कुरील ने 26 जून 1928 को लल्ला खेड़ा में जन्म लिया था । जो वर्ष 1967 , 1969 , 1974 व 1980 में बछरावां विधान सभा से विधायक थे । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता नीरज हंस व बीरेंद्र कुरील ने तथा अध्यक्षता राम गुलाम ने किया । इस स्व0 बैजनाथ कुरील के प्रपौत्र अधिवक्ता श्रेयांश चंद्रा द्वारा निशुल्क विधिक सलाहकार शिविर का आयोजन किया गया । इस मौके पर उनके परिवार के कर्नल कमलेश चन्द्रा , रेखा चन्द्रा , बीरेंद्र कुरील , नरेंद्र कुरील ,शैलेन्द्र कुमार , मीना कुरील , मधु कुरील , सुशील कुमार कुरील , सुमन ब्यास राजीव ब्यास , सुनील कुमार , श्रेयांश चंद्रा ,नीलम आदि सहित काफी संख्या में उनके शुभचिंतक व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे ।

Share This Article
Leave a Comment