दिनेश लाल यादव को निरहुआ के नाम से जाना जाता है. वो भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं. निरहुआ की फिल्में देखने के लिए फैंस बैचेन रहते हैं. उनके गाने भी बहुत वायरल होते हैं. हाल ही में निरहुआ ने भोजपुरी इंडस्ट्री के ग्रो होने को लेकर बात की है.
क्यों बड़ी नहीं हुई भोजपुरी इंडस्ट्री
भोजपुरी इंडस्ट्री बड़ी क्यों नहीं हुई? इस बारे में बताते हुए निरहुआ ने डिजिटल कॉमेंट्री से कहा, ‘लोग पूछते हैं न कि जब भोजपुरी सिनेमा का दर्शक सबसे बड़ा है, सबसे ज्यादा है तो ये सिनेमा बड़ा क्यों नहीं हुआ. सिनेमा बड़ा इसीलिए नहीं हुआ क्योंकि प्रोड्यूसर के तौर पर अगर किसी ने 30 लाख की या 1-2 करोड़ की फिल्म बनाई, 5 करोड़ की फिल्म बनाई और उन्होंने थिएटर में फिल्म चलाने को दिया तो वहां से हिसाब नहीं मिला. ये हिंदी वाले भी बोलते हैं कि बिहार में फिल्म लगती है तो हिसाब ही नहीं मिलता. ये ही कारण रहा कि अगर किसी की फिल्म सुपर डुपर हिट हो गई तो भी वो अगली फिल्म बनाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया. क्योंकि उसके पास पैसे आए ही नहीं.’
आगे निरहुआ ने कहा, ‘जैसे आज मल्टीप्लेक्स बनने शुरू हुए हैं, वहां भी अगर एप से टिकट बुकिंग होने लगे, तो हमारे प्रोड्यूसर को भी पता होगा कि कितना टिकट कट रहा है. प्रोड्यूसर को भी उसका पैसा मिलने लगे तो बड़ी-बड़ी फिल्में यहां भी बन सकती हैं. पर अभी तक तो किसी को नहीं मिला.’
इन फिल्मों में दिनेश लाल यादव ने किया काम
निरहुआ की बात करें तो वो कई शानदार फिल्में कर चुके हैं. वो निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ हिंदुस्तानी 2, निरहुआ हिंदुस्तानी 3, निरहुआ रिक्शावाला, सिपाही, राजा बाबू, सात सहेलियां, राम लखन, दिल, घूंघट में घोटाला, बॉर्डर, आखिक आवारा, बेटा, दीवाना, प्रतिज्ञा जैसी फि्लमें कर चुके हैं.
निरहुआ पॉलिटिक्स में भी एक्टिव हैं. वो बीजेपी पार्टी से जुड़े हैं.

