Elon Musk America Greatest Innovator: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला के मालिक एलन मस्क का नाम एक बार फिर चर्चा में है. दुनिया की प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स की लिस्ट में अमेरिका के नंबर 1 इनोवेटर के तौर पर एलन मस्क ने अपना नाम दर्ज किया है.
मस्क अपने साहसी फैसलों के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं. उन्होंने टेस्ला, स्पेसएक्स, न्यूरालिंक, xAI जैसी कंपनियों को बनाने और पूरी दुनिया में इन्हें पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. आइए जानते हैं, किन दिग्गजों ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई हैं…
मस्क बने नंबर वन इनोवेटर
एलन मस्क को रियल लाइफ ‘टोनी स्टार्क’ यानी ‘आयरन मैन’ भी कहा जाता है. उन्होंने इलेक्ट्रिक कारों को मेनस्ट्रीम बनाने में सराहनीय योगदान दिया है. इंसानों को अंतरिक्ष यात्रा करवाने जैसे सपने देखना और इसके लिए लगातार नए लक्ष्य बनाते रहना ही मस्क को पूरी दुनिया से अलग बनाता है. यहीं कारण है कि फोर्ब्स ने उन्हें दुनिया का नंबर 1 इनोवेटर माना है.
फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल टॉप 10 इनोवेटर्स
फोर्ब्स के अनुसार America’s Greatest Innovators की लिस्ट में पहले नंबर पर एलन मस्क हैं. दूसरे स्थान पर जेफ बेजोस, तीसरे पर बिल गेट्स, चौथे पर जॉर्ज लुकास और पांचवें नंबर पर जेंसन हुआंग का नाम है. ये सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र के जाने-माने नाम हैं. किसी ने इलेक्ट्रिक कार और स्पेस टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने का काम किया है तो, किसी ने ऑनलाइन शॉपिंग और क्लाउड कंप्यूटिंग को नई ऊंचाई देने का. तो किसी ने सॉफ्टवेयर, फिल्मों और AI टेक्नोलॉजी के जरिए दुनिया को नया रास्ता दिखाने का काम किया है.
छठे नंबर पर सैम ऑल्टमैन, सातवें पर फिल नाइट, आठवें पर मार्टिन रोथब्लैट, नौवें पर टेड टर्नर और दसवें स्थान पर विनोद खोसला शामिल हैं. इन सभी दिग्गजों की रिस्क लेने की हिम्मत और नए आइडिया पर काम करने की क्षमता ने पूरी दुनिया में इन्हें अलग पहचान दी है. यही वजह है कि, फोर्ब्स ने इन्हें अमेरिका के सबसे बड़े इनोवेटर्स की लिस्ट में शामिल किया है.
यह भी पढ़ें: इन कंपनियों के Q3 रिजल्ट आए सामने; 12 फरवरी को निवेशकों की रडार पर रहेंगे ये शेयर, जानें डिटेल

