बंद होने वाली है सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में एप्लीकेशन विंडो, नौकरी पाने के लिए 13 मार्च तक करें अप्लाई

aditisingh
4 Min Read


अगर आप बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े रहे हैं या आपको बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज की अच्छी जानकारी है, तो आपके लिए एक अच्छा मौका सामने आया है. Central Bank of India ने Financial Literacy Centre (FLC) Counselor के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. खास बात यह है कि इस भर्ती में उम्मीदवारों को किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. चयन पूरी तरह इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. यह भर्ती महाराष्ट्र के Ahilyanagar और Dhule जिलों में स्थित फाइनेंशियल लिटरेसी सेंटर के लिए निकाली गई है. उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा और आवेदन भेजने की लास्ट डेट 13 मार्च 2026 तय की गई है. ऐसे में अगर आप इस नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. 

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के जरिए कुल 2 पदों को भरा जाएगा. जिसमें FLC काउंसलर अहिल्यानगर 1 पद और FLC काउंसलर धुले 1 पद शामिल है. यह नौकरी कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर दी जाएगी. शुरुआत में नियुक्ति 1 साल के लिए होगी. अगर उम्मीदवार का काम सही रहता है, तो इस अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है.

कितनी मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को हर महीने कुल 26,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा. इसमें 25,000 रुपये फिक्स सैलरी और 1,000 रुपये मोबाइल और आने-जाने के खर्च के लिए मिलेगा. इसके अलावा किसी अन्य प्रकार का भत्ता नहीं दिया जाएगा. 

कौन कर सकता है आवेदन

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. एक्सपीरियंस के मामले में बैंक ने कुछ उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने की बात कही है, जैसे: बैंक के रिटायर्ड अधिकारी (Scale-I या उससे ऊपर), जिन्होंने बैंक से VRS लिया हो, पूर्व सैनिक या सरकारी स्कूल के शिक्षक. हालांकि इन सभी उम्मीदवारों को बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज की अच्छी समझ होनी चाहिए.  इसके साथ ही उम्मीदवार को मराठी या हिंदी भाषा बोलने और लिखने में अच्छी पकड़ होनी चाहिए. कंप्यूटर की बेसिक जानकारी जैसे MS Office, इंटरनेट और टाइपिंग का ज्ञान भी जरूरी है. आवेदन करने वाला व्यक्ति अहिल्यानगर जिले का निवासी होना चाहिए. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 45 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें – UPSC CSE क्लियर होते ही क्या तुरंत नौकरी जॉइन कर लेते हैं कैंडिडेट्स, जानें क्या है पूरा प्रोसेस?

आवेदन कैसे करें

1. इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा. इसके लिए उम्मीदवार को सबसे पहले Central Bank of India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें. 

2. नोटिफिकेशन में दिए गए Annexure-A एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट निकालें.

3. फॉर्म में अपनी फोटो लगाकर नाम, पता और अनुभव जैसी सभी जानकारी सही-सही भरें.

4. इसके बाद जरूरी डॉक्युमेंट्स की सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी लगाएं, जैसे आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, एक्सपीरियंस प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र

5. आवेदन फॉर्म को एक लिफाफे में रखें और ऊपर बड़े अक्षरों में लिखें Application for the post of Counselor for CENT FLC-Ahilyanagar on contract. 

6. भरा हुआ आवेदन फॉर्म Regional Head, Central Bank of India, Regional Office, Plot No. P-56 MIDC-Nagapur, Ahilyanagar – 414111 पर भेजना होगा.  ध्यान रखें कि आपका आवेदन 13 मार्च 2026 से पहले इस पते पर पहुंच जाना चाहिए. 

यह भी पढ़ें –  इस साल 15 हजार से ज्यादा भर्ती करेगा SSC, जारी किया वैकेंसी चार्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.