Last Updated:
Maruti Car Price Discount Offer: जीएसटी काउंसिल की जीएसटी में कटोती के बाद कई चीजों की कीमत में काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. इसका असर ऑटो इंडस्ट्री पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है. आगामी 22 सितंबर से कार और मोटरसाइकिल की कीमतों में बदलाव होने वाला है.
मुजफ्फरपुर. अगर आप इस त्योहार मारुति सुजुकी की डिजायर और वैगनआर की खरीदारी करना चाहते है? तो यह खबर आपके लिए बेहद खास हैं. दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर जो वस्तुओं और सेवा करो में बड़े बदलाव की घोषणा की थी. अब जीएसटी काउंसिलिंग ने उसे मंजूरी दे दी है. अब वस्तुओं और सेवाओं पर पुराने चार जीएसटी स्लैब के बजाय केवल दो स्लैब (5% और 18%) ही लागू होंगे. वहीं सिन और लग्जरी प्रोडक्ट्स पर 40% जीएसटी दरें लागू की गई है. इसका असर ऑटो इंडस्ट्री पर भी पड़ेगा.
आगामी 22 सितंबर से कार और मोटरसाइकिल की कीमतों में बदलाव होने वाला है. कुछ गाड़ी सस्ती होंगी, जबकि कुछ गाड़ियों की कीमत बढ़ जाएगी. ऐसे में जिन्हें मारुति सुजुकी की वैगनआर और डिजायर लेना हो अगर वह नए GST लागू होने के बाद खरीदारी करते हैं तो उन्हें खरीदारी पर 1 लाख तक की बचत हो सकती है. क्योंकि 22 सितंबर के बाद मारुति सुजुकी की वैगन आर और डिजायर पर 28% लगने वाला GST घटकर 18% हो जाएगा. इसके बाद आम आदमी को खरीदना काफी आसान हो जाएगा और बजट के भी अंदर आ जाएगी.
लोगों ने शुरू की बुकिंग
मुजफ्फरपुर के वाहन डीलर धीरज कुमार ने बताया कि नए GST लागू हो जाने के बाद जो भी ग्राहक मारुति सुजुकी की वैगन आर और डिजायर की गाड़ी की खरीदारी करते है उन्हें संभव 1 लाख रुपए तक की बचत हो जाएगी, जिससे उनका बजट भी आसान हो सकता है क्योंकि यह गाड़ी 1200 सीसी के अंदर के आती है और 1200 सीसी से कम की गाड़ी पर GST कम हुआ है और उससे ऊपर की गाड़ी में वृद्धि हो गई हैं. वर्तमान समय में वैगन आर और डिजायर की गाड़ी की खरीदारी पर 28% GST लगता है लेकिन नए GST लागू होने के बाद इस पर 18% ही GST लगेगा. इससे ग्राहकों को 10% की बचत होगी और इसकी कीमत पर भी काफी असर पड़ेगा. धीरज बताते हैं कि डिजायर और वैगनआर की खरीदारी के लिए ग्राहकों ने अभी से ही बुकिंग कराना शुरू कर दी है. डेली सुबह से लेकर शाम तक ग्राहकों का आना हो रहा है. सभी लोग नए GST लागू होने के बाद इस त्योहार में ही खरीदारी के लिए बुकिंग करा रहे हैं.
About the Author
with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें