बाज़’ जैसी नजर! पायलट जिस मैनुअल से सीखते हैं उड़ना, उसमें 5 साल के बच्चे ने निकाल दी खोट, CEO दंग

aditisingh
3 Min Read


William Hines: अमेरिका के कोलोराडो में रहने वाले पांच वर्षीय विलियम हाइन्स ने अपनी सूझबूझ से सबको हैरान कर दिया. मेट्रो की रिपोर्ट के अनुसार, छोटे से बच्चे ने एक पायलट प्रशिक्षण मैनुअल में एक ऐसी बात नोटिस की, जिसने उसे सीधे एयरलाइन के मुख्यालय तक पहुंचा दिया.

दरअसल, विलियम अपने परिवार के एक दोस्त की पायलट ट्रेनिंग मैनुअल पढ़ रहे थे, जो साउथवेस्ट एयरलाइंस में पायलट हैं. पढ़ते समय उन्होंने देखा कि कॉकपिट डिस्प्ले से जुड़े दो ग्राफ एक जैसे नहीं दिख रहे थे. उन्होंने तुरंत इस अंतर को पहचान लिया और कहा कि दोनों मॉनिटर का दृश्य बिल्कुल मेल नहीं खा रहा था.

छोटे बच्चे की तेज नजर ने खींचा ध्यान

विलियम की मां एम्बर के मुताबिक, एक तस्वीर ज्यादा ज़ूम आउट थी जबकि दूसरी ज़ूम इन दिखाई दे रही थी, जबकि दोनों का उद्देश्य एक ही भूभाग को दिखाना था. विलियम ने करीब दो घंटे तक मैनुअल को ध्यान से पढ़ा और दोनों चित्रों की तुलना की.

परिवार के एक मित्र ने बच्चे की इस दिलचस्प खोज को एयरलाइन के अधिकारियों तक पहुंचाया. यह जानकारी अंततः कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रॉबर्ट जॉर्डन (Robert Jordan) तक पहुंच गई, जिन्होंने बच्चे की जिज्ञासा और समझ की सराहना की.

एयरलाइन मुख्यालय में खास अनुभव

एयरलाइन ने विलियम और उनकी बहन को अपने मुख्यालय के विशेष दौरे के लिए आमंत्रित किया. इस दौरान बच्चे को कॉकपिट सिम्युलेटर देखने और उसे आज़माने का मौका भी दिया गया, जो आमतौर पर पायलट प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

हालांकि बाद में एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण मैनुअल में कोई वास्तविक गलती नहीं थी. दोनों ग्राफ अलग-अलग ज़ूम स्तर पर भूभाग दिखाने के कारण अलग दिखाई दे रहे थे. फिर भी, बच्चे की बारीकी से देखने की क्षमता ने सभी को प्रभावित किया.

पायलट बनने का सपना

विलियम को बचपन से ही विमानों में खास दिलचस्पी है. वह अक्सर अपने स्थानीय हवाई अड्डे पर जाकर विमानों को देखता है और अलग-अलग विमान मॉडलों को पहचानने की कोशिश करता है.

उसकी मां बताती हैं कि वह मशीनों और तकनीक को समझने में स्वाभाविक रूप से रुचि रखता है. विलियम का सपना है कि वह बड़ा होकर पायलट बने. उसकी जिज्ञासा और सीखने की आदत यह दिखाती है कि सही दिशा मिले तो छोटी उम्र में भी बड़ी प्रतिभा उभर सकती है.





Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.