शादी का सीजन हो और स्टेज पर ड्रामा न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही शादी का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वीडियो में दूल्हा स्टेज पर दुल्हन के साथ ऐसा डांस करता नजर आ रहा है कि देखने वाले भी कन्फ्यूज हो जाएं कि ये शादी है या सोलो परफॉर्मेंस का ऑडिशन. दुल्हन शांति से खड़ी है, नजरें झुकी हुई हैं, लेकिन दूल्हा म्यूजिक की धुन पर पूरी एनर्जी के साथ लिप्सिंग करता हुआ डांस किए जा रहा है.
स्टेज पर दुल्हन को देख पगला गया दूल्हा!
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर रंग-बिरंगे पर्दों के बीच दूल्हा-दुल्हन खड़े हैं. दूल्हा मैरून रंग के सूट में है और दुल्हन पारंपरिक लहंगे में सजी हुई है. जैसे ही गाना बजता है, दूल्हा अचानक एक्टिव मोड में आ जाता है. वह पूरे जोश के साथ गाने पर लिप्सिंग करता है और हाथ-पैर चलाकर डांस शुरू कर देता है. दुल्हन इस दौरान काफी शांत नजर आती है. वह ज्यादा रिएक्शन नहीं देती और सिर झुकाकर खड़ी रहती है. लेकिन दूल्हा मानो आज ही अपनी सारी डांसिंग स्किल्स दिखा देना चाहता हो. वह दुल्हन का हाथ पकड़कर उसे भी स्टेप्स कराने की कोशिश करता है. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे दूल्हा सोच चुका हो कि शादी के स्टेज को ही डांस फ्लोर बना दिया जाए.
यह भी पढ़ें: यूपी में पालतू जानवर को लेकर छिड़ी बहस, दुल्हन ने पालतू कुत्ते को पीटने पर तोड़ी शादी, मामला हुआ वायरल
वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर जमकर मजे ले रहे हैं. कोई लिख रहा है कि “भाई को आज ही अपना टैलेंट दिखाना था.” तो कोई कह रहा है कि “दुल्हन सोच रही होगी ये मैंने क्या कर दिया.” एक यूजर ने मजाक में लिखा कि “लग रहा है बारात वापस जाने से पहले ही रिहर्सल हो रही है.” वीडियो को akash_sumi_entertainment नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.
यह भी पढ़ें: शादी के स्टेज पर डाउट सॉल्व करने पहुंच गया स्टूडेंट, मैडम के रिएक्शन ने लूट लिया इंटरनेट

