टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच बहुत रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले को देखने के लिए कई क्रिकेट हस्तियां और सेलिब्रिटीज मौजूद थे. इस दौरान स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी का एक मजेदार पल कैमरे में कैद हो गया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें- लड़की ने कमरे में रखे ढेर सारे सांप और सीढ़ियां, फिर खेलने लगी स्नेक एंड लैडर, वीडियो वायरल
धोनी और साक्षी का रिएक्शन देख हंस पड़े लोग
दरअसल, भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच के दौरान जब इंग्लैंड की टीम टारगेट का पीछा कर रही थी, तभी 18वें ओवर में जसप्रीत बुमराह बॉलिंग कर रहे थे. उनकी एक गेंद पर इंग्लैंड के बल्लेबाज सैम करन ने सामने की ओर शॉट खेला. बुमराह ने फॉलो थ्रू में गेंद को रोक लिया. इसी बीच स्टैंड्स में बैठी साक्षी धोनी को लगा कि बुमराह ने शानदार कैच पकड़ लिया है, बस फिर क्या था साक्षी खुशी के मारे अपनी सीट पर कूदने लगीं और जश्न मनाने लगी. जबकि, असल में गेंद बुमराह के हाथों में आने से पहले जमीन को छू चुकी थी, यानी विकेट नहीं गिरा था. जब साक्षी धोनी के पीछे खड़े एमएस धोनी ने साक्षी को इस तरह जश्न मनाते देखा तो उन्होंने मुस्कुराते हुए उसे उन्हें शांत रहने का इशारा किया. धोनी और साक्षी का यह शांत और मजेदार रिएक्शन देखकर आसपास बैठे लोग भी जोर से हंस पड़े. स्टेडियम के कमरे में कैद हुआ यह पल और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं.
बुमराह ने बम्प बॉल पर कैच पकड़ा। साक्षी को लगा कि गेंद आउट हो गई है और वह उछलने लगी।
धोनी ने उसे शांत होने को कहा। क्या मज़ेदार पल था भाई 😂❤️#T20WorldCup26 pic.twitter.com/1aYcv8nRLN
— ममता ट्राबल (@Mamtasulaniya) March 5, 2026
यूजर्स के कमेंट्स- डीआरएस साथ था उनसे पूछ लेती आउट है या नहीं?
एमएस धोनी और साक्षी धोनी का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने इस वीडियो को देखकर लिखा बेचारी साक्षी को लगा की कैच पकड़ लिया, इसीलिए खुशी से कूदने लगी. वहीं दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा साक्षी जोश में आ गई थी, फिर धोनी होश में लेकर आए. वहीं एक यूजर ने कमेंट किया डीआरएस पीछे खड़ा था तो उनसे पूछ लेना था. एक और यूजर कमेंट करता है धोनी हो तो पल वैसे ही शानदार होते हैं, ऊपर से भाभी ने भी चार चांद लगा दिए. वहीं कुछ यूजर्स ने इस पल को पूरे मैच का सबसे रोमांचक पल बता दिया. इसके अलावा एक और यूजर ने मजे लेते हुए कमेंट किया धोनी बी लाइक- ऐ पागल है क्या… बैठ जा नीचे. वहीं एक और यूजर कमेंट करता है भाभी थोड़ी जल्दी ओवर एक्साइटेड हो गई, क्योंकि बुमराह पर सबको 100% भरोसा था. वहीं लास्ट में एक और यूजर कमेंट करता है महिलाएं कितनी मासूम होती है.
ये भी पढ़ें- फोन छीनकर बस में चढ़ा चोर और फिर दिखा दी चालाकी, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा