बेरोजगारी पर भारी पड़ा पेंगुइन! जब बेरोजगार पति के छोटे से गिफ्ट ने जीत लिया पत्नी का दिल

सतीश कुमार
4 Min Read


Love In Hardship: महंगाई की मार, नौकरी का असमंजस और हर महीने खर्चों का हिसाब लगाते-लगाते थक चुकी ज़िंदगी… ऐसे दौर में रिश्ते भी कई बार दबाव में आ जाते हैं. लेकिन जब हालात मुश्किल हों और फिर भी कोई आपके चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करे, तो वही सच्चा प्यार कहलाता है. 

दिल्ली के एक कपल की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों के रग-रग में परिवेश कर चर्चा का विषय बनी हुई है. जेब हल्की थी, जिम्मेदारियां भारी थीं, लेकिन मोहब्बत में कोई कमी नहीं थी. 

शादी एक पवित्र बंधन है, जिसमें दोनों साथी अच्छे और बुरे हालात में एक दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हैं. इसी अटूट रिश्ते की झलक हाल में एक वायरल रेडिट पोस्ट पर देखने को मिली है, जहां एक महिला ने बताया कि उसका पति पिछले 4 महीनों से बेरोजगार है, लेकिन फिर भी उसने उसे वेलेंटाइन से पहले एक प्यारा सा सरप्राइज दिया. 

मुश्किल समय में साथ निभाया

महिला ने लिखा, पिछले चार महीने हमारे लिए बहुत मुश्किल रहे हैं. पति ने अपनी नौकरी खो दी और हमारी थोड़ी-बहुत बचत भी खत्म हो गई. मैं फिलहाल घर से कॉपीराइटर के रूप में काम कर रही हूं, और वह नौकरी की तलाश में है. मैं हर महीने उसे उसके खर्चों के लिए कुछ जेब खर्च देती हूं.

उन्होंने बताया कि वह पैसा मुख्य रूप से पेट्रोल और कभी-कभार दोस्तों के साथ बाहर खाने के लिए होता है. वह ज्यादा खर्च नहीं करता, बल्कि जब भी दोस्तों के साथ खाना मंगाते हैं तो 200-300 रुपये का योगदान जरूर देता है. मैं जानती हूं कि मैं उसके साथ खड़ी हूं, इसलिए मैं कभी भी उसके आत्मसम्मान को दोस्तों के सामने कम नहीं होने देती. 

महिला ने अपने पोस्ट में अपने वेलेंटाइन गिफ्ट की तस्वीर भी साझा की, जिसमें एक प्यारा सा पेंगुइन सॉफ्ट टॉय और एक चॉकलेट बार थी, जो उसके पति ने उसे दी थी.

उन्होंने लिखा, आज इस छोटे से पेंगुइन को देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए. इतनी मुश्किल परिस्थिति में भी उसने मेरे बारे में सोचा. एक समय था जब हम विदेश यात्राएं करते थे, लेकिन हमारे बीच का प्यार और भरोसा देखकर मुझे यकीन है कि ये मुश्किल समय भी गुजर जाएगा. 

सोशल मीडिया पर मिला ढेर सारा प्यार

इस पोस्ट को 2,000 से ज़्यादा अपवोट्स और सैकड़ों कमेंट्स मिले. लोगों ने इस जोड़ी के प्यार और आपसी समझ की खूब सराहना की. एक यूजर ने लिखा, भगवान आप दोनों को खुश रखे. हर लड़के को आप जैसी पत्नी और हर लड़की को आपके पति जैसा जीवनसाथी मिले.

दूसरे ने कहा,  आप दोनों को सलाम. आप जिस तरह उनका साथ दे रही हैं, वह सच में काबिले-तारीफ है. एक अन्य यूजर ने सलाह दी, भविष्य के लिए कम से कम छह महीने के किराए, ईएमआई, बीमा और अन्य जरूरी खर्चों के बराबर एक इमरजेंसी फंड जरूर बनाएं.

महिला ने बाद में कहा कि ऑनलाइन समुदाय से मिले प्यार से वह ‘आभारी और अभिभूत’ हैं. उन्होंने लिखा, ‘कुछ लोगों ने कहा कि इस पोस्ट ने उनका प्यार पर विश्वास फिर से जगा दिया. लेकिन आपके कमेंट्स ने हमारा इंसानियत पर भरोसा और मजबूत कर दिया.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.