भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कारें: WagonR, Baleno और Swift की बंपर सेल


सेडान और SUV के बीच एक बेहतर ऑप्शन तलाशने वालों के लिए हैचबैक सबसे अच्छा चुनाव है. इंडियन मार्केट के अंदर इस सेगमेंट में तमाम ऑप्शन मौजूद हैं. पिछले महीने की सेल पर नज़र डालें, तो Maruti WagonR से लेकर Hyundai i20 जैसी हैचबैक की मांग बढ़ी है.

पिछले महीने की सभी मास मार्केट हैचबैक्स ने मिलकर कुल 95,907 नए ग्राहक जुटाए हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बिकी इनकी कुल 74,175 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 21,732 यूनिट यानी 29.30 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है. आइए, मॉडल-वाइज़ सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Maruti WagonR

सेल के मामले में पहले नंबर पर वैगनआर है. पिछले महीने इसकी कुल 18,648 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 13,413 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 39.03 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Baleno

बिक्री में दूसरे नंबर पर मारुति बलेनो है. पिछले महीने इसकी कुल 18,306 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बिकी इसकी कुल 13,180 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 38.89 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Swift

लिस्ट में तीसरे नंबर पर स्विफ्ट है. अप्रैल 2026 में इसकी कुल 17,829 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में सेल की गई इसकी कुल 14,592 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 22.18 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Alto

सेल के मामले में चौथे नंबर पर मारुति ऑल्टो है. पिछले महीने इसकी कुल 10,856 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में सेल की गईं ऑल्टो की कुल 5606 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 93.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Hyundai i20

सेल में बढ़ोतरी के दम पर हुंडई आई20 ने टॉप-5 कारों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसकी कुल 5624 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बिकी इसकी कुल 3525 यूनिट के मुकाबल सालाना स्तर पर आई 59.55 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दिखाता है.

ऊपर बताई गई सेगमेंट की टॉप-5 मोटरसाइकिलों के अलावा पिछले महीने Tata Tiago/EV की 5488 यूनिट, Maruti S-Presso की 5210 यूनिट, Hyundai i10 NIOS की 4149 यूनिट, Toyota Glanza की 3360 यूनिट, Tata Altroz की 2586 यूनिट, Maruti Celerio की 2296 यूनिट, MG Comet EV की 601 यूनिट, Citroen C3 की 531 यूनिट, Renault Kwid की 410 यूनिट और Citroen eC3 की मात्र 13 यूनिट बिकी हैं. वहीं, Maruti Ignis को पिछले महीने एक भी ग्राहक नहीं मिला.



Source link