भारत में इलाज देख हैरान हुआ अमेरिकी क्रिएटर, बोला– पश्चिम से कहीं बेहतर है इंडियन हेल्थकेयर, वीडियो वायरल

aditisingh
5 Min Read


भारत को अक्सर “विविधताओं का देश” कहा जाता है, लेकिन यहां की एक और बड़ी खासियत है जिसकी चर्चा अब दुनिया भर में होने लगी है और वह है भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था. आधुनिक एलोपैथी से लेकर आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों तक, यहां इलाज के कई ऐसे रास्ते हैं जो लोगों को जल्दी राहत देने के लिए जाने जाते हैं. यही वजह है कि कई विदेशी यात्री जब भारत आते हैं तो उन्हें यहां की हेल्थकेयर प्रणाली किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं लगती. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारत की चिकित्सा व्यवस्था की जमकर तारीफ कर रहा है.

US अमेरिकी क्रिएटर ने भारत में इलाज का अनुभव किया साझा

अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर चार्ली इवांस इन दिनों भारत यात्रा पर हैं और ऋषिकेश में रह रहे हैं. उन्होंने एक वीडियो में बताया कि वह पिछले 148 दिनों से भारत में रह रहे हैं. इस दौरान हाल ही में वह बीमार पड़ गए थे और उन्हें दो बार अस्पताल जाना पड़ा. वीडियो में चार्ली ने कहा कि भारत में इलाज का अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा और इसी वजह से उन्होंने भारतीय चिकित्सा व्यवस्था को पश्चिमी देशों से कहीं बेहतर बताया. वीडियो में वह बताते हैं कि भारत में बीमार होने के बाद उन्हें जो अनुभव मिला, वह उनके लिए आंखें खोल देने वाला था. खास बात यह है कि उन्होंने भारतीय आयुर्वेद, घरेलू नुस्खों और आधुनिक चिकित्सा के मेल को पश्चिमी देशों से भी बेहतर बताया है.

राजस्थान में बीमार पड़े, ऋषिकेश आकर मिला इलाज

चार्ली ने बताया कि भारत यात्रा के दौरान वह राजस्थान में बीमार पड़ गए थे. उन्हें शक था कि उन्हें स्ट्रेप थ्रोट जैसी समस्या हो गई है. हालांकि उस समय उन्होंने न तो कोई दवा ली और न ही अस्पताल गए. बाद में जब वह ऋषिकेश पहुंचे तो उन्हें एहसास हुआ कि अस्पताल जाना भारत में बेहद आसान है और इलाज भी आसानी से मिल जाता है.

आयुर्वेद और हर्बल दवाओं की जमकर तारीफ

अपने वीडियो में चार्ली ने खास तौर पर भारतीय आयुर्वेदिक दवाओं की तारीफ की. उन्होंने बताया कि उन्होंने फार्मेसी से एक आयुर्वेदिक गोली ली जो गले की समस्या में काफी मददगार साबित हुईं. इसके अलावा उन्होंने आयुर्वेदिक कफ ड्रॉप्स का भी जिक्र किया और कहा कि भले ही अमेरिका में भी कुछ चीजें मिलती हों, लेकिन भारत में इस्तेमाल होने वाली प्राकृतिक सामग्री उन्हें ज्यादा बेहतर लगी.

भारतीय दोस्तों के घरेलू नुस्खों ने भी किया प्रभावित

चार्ली ने अपने वीडियो में यह भी कहा कि भारत में रहने का सबसे खास अनुभव यह है कि यहां लोग एक-दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. उन्होंने बताया कि उनके भारतीय दोस्तों ने उन्हें कई हर्बल घरेलू नुस्खे भी दिए, जो काफी फायदेमंद साबित हुए. एक दोस्त ने उन्हें प्राकृतिक विक्स जैसा एक हर्बल उपाय दिया जिसे उन्होंने गले और कॉलर पर लगाया और उससे राहत मिली.

यह भी पढ़ें: क्या वाकई जमीन पर एयरबेस के डिजाइन बना रहे ईरानी? देखें अमेरिका को धोखा देने वाले वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

चार्ली इवांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को दो लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका था और सैकड़ों लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा…हर किसी को दूसरे की थाली में घी ज्यादा ही नजर आता है. एक और यूजर ने लिखा…भाई गलतफहमी में मत रहना, भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था फांसी के फंदे पर झूल रही है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…आयुर्वेद तो ठीक है लेकिन भारत में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं ठीक नहीं है दोस्त.

यह भी पढ़ें: Video: पानी के दरिंदे को फाड़ खा गया जंगल का राजा, नदी किनारे जमकर दहाड़ी मौत, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा





Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.