Automobile

भारत में मिड-साइज SUV का दबदबा: Creta नंबर-1, Scorpio-Thar की बिक्री में उछाल | FY26 रिपोर्ट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 13, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

इंडियन कार मार्केट में सबसे ज्यादा मिड साइज SUV का जलवा है. पिछले FY भी यही देखने को मिला. वित्त वर्ष 2025-26 की सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालें, तो Hyundai Creta बेस्ट सेलिंग SUV रही. वहीं, Mahindra Scorpio और Thar की बिक्री में भी धमाकेदार बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा Maruti Grand Vitara और Mahindra XUV 700 की मांग घटी. आइए, मॉडल वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

जैसा कि आपको बताया, Hyundai Creta सेल के मामले में पहले नंबर पर है. पिछले वित्त वर्ष इसकी कुल 2,01,921 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा FY2025 में सेल की गईं इसकी कुल 1,94,871 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 3.6 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Hyundai Creta: कीमत और खासियत

हुंडई क्रेटा की एक्स-शोरूम कीमत भारत में ₹10.79 लाख से शुरू होकर ₹20.20 लाख तक जाती है. आकर्षक मॉडर्न SUV लुक, बोल्ड फ्रंट ग्रिल, एलईडी लाइट्स, स्पोर्टी प्रोफाइल और प्रीमियम फिनिश के साथ इसे प्रीमियम केबिन, डुअल 10.25-इंच डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, अच्छी स्पेस और हाई क्वालिटी मैटेरियल मिलते हैं.

फीचर लिस्ट में ADAS (लेवल-2), वायरलेस चार्जिंग, कनेक्टेड कार टेक, 360 डिग्री कैमरा, बूस्टेड ऑडियो और कई कम्फर्ट ऑप्शन्स हैं और सेफ्टी के लिए इसे 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, ABS, ESC और ADAS फीचर्स दिए गए हैं. इसका 1.5 लीटर पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. माइलेज ARAI के अनुसार 21.8 kmpl तक जाता है.

Mahindra Scorpio

सेल के मामले में दूसरे नंबर पर स्कॉर्पियो है. पिछले महीने इसकी कुल 1,78,800 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा FY25 में सेल की गईं कुल 1,64,842 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 8.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Mahindra Thar

बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर महिंद्रा थार है. पिछले महीने इसकी कुल 1,26,261 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा वित्त वर्ष 2024-25 में बिकी इसकी कुल 84,834 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 48.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Mahindra Bolero

लिस्ट में तीसरे नंबर पर बोलेरो है. पिछले महीने इस रफ एंड टफ SUV को कुल 1,10,136 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा FY25 में बिकी इसकी कुल 94,750 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 16.2 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Toyota Urban Cruiser Hyryder

सेल के मामले में पांचवें नंबर पर अर्बन क्रूजर है. इसे पिछले वित्त वर्ष में कुल 99,890 नए कस्टमर मिले. ये आंकड़ा FY25 में बिकी इसकी कुल 60,388 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 65.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई सेगमेंट की टॉप-5 कारों के अलावा वित्त वर्ष 2025-26 में Maruti Grand Vitara की 86,973 यूनिट, Kia Seltos की 83,747 यूनिट, Maruti Victoris की 75,590 यूनिट, Mahindra XUV 700 की 57,986 यूनिट और MG Windsor की मात्र 46,720 यूनिट सेल की गई हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।