Automobile

भारत में सबसे ज्यादा रीसेल वैल्यू वाली 5 कारें, सेकंड हैंड मार्केट में हाथोंहाथ बिकती हैं ये गाड़ियां

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 8, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

अगर आप ऐसी कार खरीदना चाहते हैं जो सालों बाद भी अच्छी कीमत पर बिक जाए, तो ये खबर आपके बहुत काम की है. भारत के सेकंड हैंड कार मार्केट में कुछ मॉडल ऐसे हैं जिनकी डिमांड कभी कम नहीं होती. Maruti Swift से लेकर Toyota Fortuner तक, ये गाड़ियां शानदार रीसेल वैल्यू, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और कम मेंटेनेंस के कारण खरीदारों की पहली पसंद बनी हुई हैं.

ख़बरें फटाफट

सेकंड हैंड मार्केट में सबसे ज्यादा बिकती हैं ये 5 कारें! देखिए लिस्टZoom

Used Car Market में इन गाड़ियों का है जलवा

सेकंड हैंड कार मार्केट में कुछ गाड़ियां ऐसी हैं, जो सालों इस्तेमाल के बाद भी अपनी वैल्यू बरकरार रखती हैं. खरीदार इनकी तलाश में रहते हैं क्योंकि इनमें विश्वसनीयता, कम मेंटेनेंस, अच्छा माइलेज और मजबूत ब्रांड वैल्यू होती है. चाहे शहर हो या कस्बा, इन कारों को बेचने में देर नहीं लगती और अच्छी कीमत मिल जाती है.

कंपनी की विश्वसनीयता, पार्ट्स की आसानी से उपलब्धता और लगातार डिमांड इनकी सबसे बड़ी ताकत है. अगर आप नई कार खरीदते समय रीसेल वैल्यू का ध्यान रखते हैं, तो ये मॉडल लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट साबित होते हैं. इस आर्टिकल में हम आपके लिए 5 ऐसी कारों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनकी सेकेंड हैंड कार मार्केट में अच्छी डिमांड है.

Maruti Suzuki Swift

मारुति स्विफ्ट सेकंड हैंड मार्केट की सबसे पॉपुलर हैचबैक है. इसका स्पोर्टी लुक, मजेदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस, बेहतरीन माइलेज और कम मेंटेनेंस कॉस्ट इसे युवाओं और पहली कार खरीदने वालों का पसंदीदा बनाता है. पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट आसानी से बिकते हैं. 4-5 साल पुरानी स्विफ्ट भी नई कीमत का बड़ा हिस्सा रिकवर कर लेती है, क्योंकि इसके पार्ट्स सस्ते और हर जगह उपलब्ध हैं. शहर की ट्रैफिक में आसान हैंडलिंग और रिलायबिलिटी के कारण डिमांड कभी कम नहीं होती.

Toyota Innova Crysta

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को ‘किंग ऑफ रीसेल’ भी कहा जा सकता है. फैमिली और कमर्शियल यूज दोनों के लिए परफेक्ट ये MPV अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी, स्पेसियस केबिन और टोयोटा की रिलायबिलिटी के कारण सालों बाद भी शानदार कीमत पर बिकती है. डीजल इंजन की पावर और कम्फर्ट के चलते टैक्सी ऑपरेटर्स व फैमिली दोनों इसे पसंद करते हैं. 5-7 साल पुरानी इनोवा भी अच्छी कंडीशन में आसानी से बिक जाती है और खरीदार लाइन लगाते हैं.

Hyundai Creta

कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में हुंडई क्रेटा ने जबरदस्त पकड़ बनाई है. आकर्षक डिजाइन, फीचर्स से भरपूर इंटीरियर, अच्छा परफॉर्मेंस और वैल्यू फॉर मनी के कारण यूज्ड मार्केट में इसकी डिमांड हमेशा हाई रहती है. पेट्रोल, डीजल और अब हाइब्रिड विकल्प उपलब्ध होने से खरीदारों की पसंद बढ़ गई है. 3-4 साल पुरानी क्रेटा भी नई वाली कीमत का अच्छा प्रतिशत वसूल कर लेती है.

Toyota Fortuner

प्रीमियम SUV सेगमेंट में टोयोटा फॉर्च्यूनर का जलवा बेजोड़ है. मजबूत बॉडी-ऑन-फ्रेम स्ट्रक्चर, दमदार इंजन, ऑफ-रोड क्षमता और लग्जरी फील इसे स्टेटस सिंबल बनाते हैं. सेकंड हैंड मार्केट में भी ये कार बहुत तेजी से बिकती है क्योंकि खरीदार जानते हैं कि यह लंबे समय तक परेशानी मुक्त चलती है. खासकर डीजल वेरिएंट की डिमांड बहुत ज्यादा है और अच्छी कंडीशन वाली गाड़ी मिलते ही बिक जाती है.

Honda City

होंडा सिटी प्रीमियम सेडान की क्वीन बनी हुई है. रिफाइंड इंजन, स्मूद ड्राइव, शानदार माइलेज और प्रीमियम इंटीरियर इसे एग्जीक्यूटिव्स और फैमिली दोनों के लिए आइडियल बनाते हैं. सेकंड हैंड मार्केट में इसकी विश्वसनीयता के कारण हमेशा खरीदार मिल जाते हैं. 4-5 साल पुरानी होंडा सिटी भी अच्छी कीमत पर बिकती है, क्योंकि होंडा की सर्विसिंग आसान है और रीसेल वैल्यू बहुत मजबूत है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।