Automobile

भारत में Sub-4m SUV सेल्स मार्च 2026: Tata Punch नंबर-1, Nexon-Sonet की जबरदस्त ग्रोथ

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 17, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

इंडियन कार मार्केट में Sub-4m SUV सेगमेंट में लगातार मांग बढ़ रही है. पिछले महीने की सेल में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. मार्च 2026 में इस सेगमेंट की टॉप कारों ने मिलकर कुल 1,22,710 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी 1,12,714 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 8.87 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो Tata Punch सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. वहीं, Tata Nexon और Maruti Fronx जैसे मॉडल्स की मांग भी बढ़ी है. दूसरी ओर, Skoda Kylaq और Taisor जैसी Sub-4m SUVs ने तो टॉप-5 लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा पाया है. आइए, मॉडल वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Tata Punch

सेल के मामले में पहले नंबर पर टाटा पंच है. पिछले महीने इस माइक्रो एसयूवी को कुल 20,977 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 17,714 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 18.42 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है. पंच की एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹5,64,990 से शुरू होती है.

बोल्ड माइक्रो-SUV लुक, मस्कुलर स्टाइलिंग, LED हेडलैंप्स और नया फ्रेश अपीयरेंस के साथ इसका डिजाइन काफी आकर्षक लगता है. इंटीरियर और फीचर्स की बात करें, तो ये 10.25 इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो AC, डिजिटल क्लस्टर, हाइट एडजस्टेबल सीट और प्रीमियम केबिन।

सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, ESP, TPMS, हिल होल्ड और ISOFIX मिलते हैं. 5 स्टार भारत NCAP रेटिंग के साथ ये ₹6 लाख से सस्ती देश की सबसे सेफ SUV बन गई है. इसे 1.2 लीटर पेट्रोल (88 PS), नया 1.2L टर्बो (120 PS/170 Nm) और CNG ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. माइलेज 18-20 kmpl (पेट्रोल) के आसपास है.

Tata Nexon

लिस्ट में दूसरे नंबर पर नेक्सॉन है. पिछले महीने इस एसयूवी की कुल 19,810 नई यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बेची गई कुल 16,399 टाटा नेक्सॉन के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Brezza

सेल के मामले में तीसरे नंबर पर ब्रेजा है. मार्च 2026 में इसको कुल 16,130 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी 16,546 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 2.51 प्रतिशत की मामूली गिरावट को दर्शाता है.

Maruti Fronx

सेल के मामले में चौथे नंबर पर फ्रॉन्क्स है. पिछले महीने इसको कुल 15,540 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी 13,669 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 13.69 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Kia Sonet

धमाकेदार बढ़ोतरी की दम पर सोनेट ने टॉप-5 की लिस्ट में खुद को शामिल कर लिया है. पिछले महीने इसे 12,012 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 7705 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 55.90 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई सेगमेंट की टॉप-5 SUV से अलावा पिछले महीने Hyundai Venue की 11,147 यूनिट, Mahindra XUV 3XO की 9199 यूनिट, Hyundai Exter की 6478 यूनिट, Skoda Kylaq की 4670 यूनिट, Toyota Taisor की 2815 यूनिट, Nissan Magnite की 2033 यूनिट, Renault Kiger की 1184 यूनिट, Maruti Jimny की 656 यूनिट और Kia Syros की मात्र 59 यूनिट बिकी हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।