Technology

भारत में WhatsApp का बड़ा एक्शन! 9,400 से ज्यादा अकाउंट्स एक झटके में बैन, जानिए आखिर क्या था कारण

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 29, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

  • डिजिटल ठगी रोकने हेतु WhatsApp ने 9400 खाते बैन किए।
  • स्कैमर्स खुद को अधिकारी बताकर लोगों को डराते थे।
  • कई अकाउंट्स कंबोडिया जैसे देशों से संचालित हो रहे थे।
  • WhatsApp ने यूजर्स के लिए नए सुरक्षा फीचर्स पेश किए।

WhatsApp Accounts Ban: डिजिटल ठगी के बढ़ते मामलों के बीच WhatsApp ने भारत में बड़ी कार्रवाई करते हुए 9400 से ज्यादा अकाउंट्स को बंद कर दिया. यह कदम खास तौर पर डिजिटल अरेस्ट नाम के तेजी से फैल रहे स्कैम को रोकने के लिए उठाया गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार्रवाई जनवरी 2026 से शुरू होकर करीब 12 हफ्तों के भीतर की गई. इस बारे में जानकारी Supreme Court of India में भी साझा की गई.

क्या होता है डिजिटल अरेस्ट स्कैम?

डिजिटल अरेस्ट एक ऐसा फ्रॉड है जिसमें ठग खुद को पुलिस या सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को डराते हैं. वे कॉल या मैसेज के जरिए यह दावा करते हैं कि सामने वाला व्यक्ति किसी गंभीर अपराध जैसे मनी लॉन्ड्रिंग या ड्रग्स केस में फंसा हुआ है.

डर का माहौल बनाने के लिए ये लोग कई बार घंटों तक वीडियो कॉल पर पीड़ित को जोड़े रखते हैं और उसे किसी से बात करने से भी रोकते हैं. लेकिन सच्चाई यह है कि असल में डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई कानूनी प्रावधान होता ही नहीं.

कैसे काम करता है यह पूरा खेल?

ठग पहले डर पैदा करते हैं और फिर पीड़ित से आधार नंबर, बैंक डिटेल्स या OTP जैसी संवेदनशील जानकारी मांगते हैं. इसके बाद केस सुलझाने के नाम पर पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया जाता है. इस पूरे खेल का मकसद सिर्फ एक होता है—डर दिखाकर पैसा ऐंठना.

विदेश से ऑपरेट हो रहे थे कई अकाउंट्स

जांच में यह भी सामने आया कि इन स्कैम से जुड़े कई अकाउंट्स दक्षिण-पूर्व एशिया, खासकर कंबोडिया जैसे देशों से संचालित हो रहे थे. इस मामले में WhatsApp ने भारतीय एजेंसियों जैसे Indian Cyber Crime Coordination Centre, Ministry of Electronics and Information Technology और Department of Telecommunications के साथ मिलकर काम किया.

3,800 से बढ़कर 9,400 तक कैसे पहुंचा मामला?

शुरुआत में सरकारी एजेंसियों ने करीब 3,800 संदिग्ध अकाउंट्स की पहचान की थी. लेकिन WhatsApp के अपने सिस्टम ने जांच को और आगे बढ़ाया जिससे एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ और हजारों अतिरिक्त अकाउंट्स पर कार्रवाई की गई.

यूजर्स के लिए नए सेफ्टी फीचर्स

इन स्कैम्स से निपटने के लिए WhatsApp ने कई नए सुरक्षा फीचर्स भी पेश किए हैं. अब अनजान नंबर से आने वाले मैसेज पर चेतावनी दिखाई देगी अकाउंट कितना पुराना है यह जानकारी मिलेगी और संदिग्ध चैट्स में प्रोफाइल फोटो की विजिबिलिटी सीमित की जा सकती है. साथ ही कॉलर पहचान (Caller Identification) को भी बेहतर बनाया जा रहा है ताकि यूजर्स आसानी से फर्जी कॉल्स को पहचान सकें.

सिर्फ अकाउंट बैन नहीं, पूरे नेटवर्क पर नजर

WhatsApp का कहना है कि वह सिर्फ एक-एक शिकायत पर कार्रवाई नहीं करता बल्कि पूरे स्कैम नेटवर्क को पकड़ने और खत्म करने की कोशिश करता है. हालांकि कंपनी ने यह भी माना कि कई ठगी ऐप के बाहर भी होती है इसलिए इसे पूरी तरह रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग जरूरी है.

सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

इस मामले को लेकर Supreme Court of India ने भी गंभीर चिंता जताई है. कोर्ट ने कहा कि अब ठग नकली कोर्ट ऑर्डर और फर्जी सिग्नेचर तक इस्तेमाल करने लगे हैं जो आम लोगों के भरोसे के लिए बड़ा खतरा है.

ऐसे स्कैम से कैसे बचें?

अगर कभी आपको कोई कॉल या मैसेज आकर गिरफ्तारी की धमकी देता है तो सबसे पहले घबराएं नहीं. ऐसे कॉल को तुरंत काट दें क्योंकि कोई भी एजेंसी फोन या वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी नहीं करती. अपनी निजी जानकारी जैसे आधार, बैंक डिटेल्स, OTP या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें. अगर कोई खुद को अधिकारी बताता है तो उसकी पुष्टि खुद नजदीकी पुलिस स्टेशन से करें.

इसके अलावा, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करें या आधिकारिक पोर्टल पर रिपोर्ट करें. सबसे जरूरी बात ऐसी स्थिति में अपने परिवार या भरोसेमंद व्यक्ति को जरूर बताएं ताकि आप सही फैसला ले सकें.

यह भी पढ़ें:

AI का जादू या डेटा की जासूसी? विदेशी टूल खोलते ही आपका फोन बन जाता है ‘खुली किताब’, सरकारें क्यों हुईं अलर्ट

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।