भोजपुरी में क्यों पैसा नहीं इन्वेस्ट करते बड़े प्रोड्यूसर्स, निरहुआ ने बताई वजह

सतीश कुमार
2 Min Read


भोजपुरी इंडस्ट्री उतनी बड़ी क्यों नहीं बन पाई?
दरअसल, हाल ही में निरहुआ ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि लोग अक्सर लोग पूछते हैं, अगर दर्शक इतने ज्यादा हैं, तो इंडस्ट्री उतनी बड़ी क्यों नहीं बन पाई? इसी पर जवाब देते उन्होंने कहा, दिक्कत दर्शकों की कमी नहीं थी, बल्कि पैसों के सही हिसाब की कमी थी.

उन्होने  बताया, प्रोड्यूसर्स बड़ी रकम लगाकर फिल्में बनाते थे और थिएटर में रिलीज भी करते थे, लेकिन कमाई का पूरा पैसा उन्हें वापस नहीं मिल पाता था. खासकर बिहार जैसे इलाकों में टिकटों की कमाई का साफ रिकॉर्ड नहीं होता था, जिससे मेकर्स को नुकसान झेलना पड़ता था. उन्होंने ये भी कहा कि ये सिर्फ बिहार की नहीं, हिंदी वाले भी इस चीज को लेकर रोते हैं कि अगर बिहार में पैसा लगा दिया तो वहां से कोई हिसाब नहीं मिलेगा. 

उन्होने आगे कहा, इसी कारण फिल्म हिट होने के बाद भी निर्माता अगली फिल्म बनाने से डरते थे, क्योंकि उन्हें भरोसा नहीं होता था कि पैसा सही से वापस आएगा. निरहुआ का कहना है कि अब मल्टीप्लेक्स और ऑनलाइन टिकट बुकिंग की वजह से कमाई का सही हिसाब मिल रहा है. इससे प्रोड्यूसर्स को उनका हक मिल रहा है और उन्हें बड़े बजट की अच्छी फिल्में बनाने का हौसला भी मिल रहा है. उनका मानना है कि जब सिस्टम साफ होगा, तभी भोजपुरी सिनेमा सच में आगे बढ़ पाएगा.

निरहुआ के बारे में 
बता दें, निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारों में गिने जाते हैं. उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है और अपनी दमदार एक्टिंग व गायकी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. एक्टिंग के साथ-साथ वह राजनीति में भी एक्टिव हैं और सांसद के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं. 





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.