मंदिर में भक्त कम पड़े तो लगा दिया जुगाड़? मशीन से होने लगी घंटी-ढोल वाली आरती, VIDEO देख लोग हैरान

aditisingh
4 Min Read


सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन सा जुगाड़ लोगों का ध्यान खींच ले, यह कहना मुश्किल है. भारत में जुगाड़ की कहानियां हमेशा से ही चर्चा का विषय रही हैं. कहीं किसान मशीनों से खेती आसान बना देते हैं तो कहीं लोग रोजमर्रा के कामों को आसान करने के लिए अनोखे उपकरण बना डालते हैं. इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और मुस्कुरा भी रहे हैं. वीडियो में एक ऐसी मशीन दिखाई दे रही है जो मंदिर में होने वाली आरती को अपने आप करने का काम करती नजर आती है.

अब मंदिर में आरती का भी आ गया तकनीकी जुगाड़

वायरल हो रहे वीडियो में एक लाल रंग की मशीन दिखाई देती है, जो देखने में किसी छोटे मोटर वाले उपकरण की तरह लगती है. इस मशीन में एक तरफ घंटी लगाई गई है और दूसरी तरफ ढोल जैसा वाद्ययंत्र फिट किया गया है. मशीन से एक मोटर जुड़ी हुई है जो चालू होते ही पूरे सिस्टम को चलाने लगती है. जैसे ही मोटर घूमती है, मशीन में लगा मैकेनिज्म घंटी को लगातार बजाने लगता है. उसी समय ढोल पर भी एक डंडी की मदद से लगातार चोट पड़ती रहती है, जिससे ढोल की आवाज निकलती है. घंटी और ढोल की आवाज एक साथ आने पर बिल्कुल वैसा माहौल बनता है जैसा मंदिर में आरती के समय सुनाई देता है.

वीडियो देख हर कोई हैरान

हालांकि यह मशीन कहां बनाई गई है और किस मंदिर में इसका इस्तेमाल किया जा रहा है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस अनोखे जुगाड़ को देखकर हैरानी जता रहे हैं. एबीपी लाइव भी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, वीडियो केवल सोशल मीडिया पर आधारित दावों पर बनाई गई है.

यह भी पढ़ें: क्या वाकई जमीन पर एयरबेस के डिजाइन बना रहे ईरानी? देखें अमेरिका को धोखा देने वाले वायरल वीडियो

यूजर्स ने जताई चिंता तो किसी ने किया समर्थन

वीडियो को @jpsin1 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मंदिर में कुछ लोग हैं जो लूट मचाते हैं, इसलिए शायद लोगों का आना कम हो गया है. एक और यूजर ने लिखा…अब इंसानों की जगह मशीन लेती जा रही है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये तो अच्छा प्रयोग है, धर्म और तकनीक साथ में रहे तो किसे दिक्कत होगी.

यह भी पढ़ें: Video: पानी के दरिंदे को फाड़ खा गया जंगल का राजा, नदी किनारे जमकर दहाड़ी मौत, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा





Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.