Defence Shares Surge: ईरान और इजरायल में जंग के बीच मिडिल ईस्ट में पैदा हुए तनाव के चलते इन दिनों डिफेंस सेक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. इससे पता है कि जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ने की वजह से इंडियन डिफेंस स्टॉक्स में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है. यही है कि मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर शुक्रवार, 6 मार्च को लगभग 9 परसेंट तक उछल गए.
यह लगातार दूसरा दिन है, जब शेयर में तेजी देखी जा रही है. अकेले इसी हफ्ते इस PSU स्टॉक ने लगभग 15 परसेंट की बढ़त हासिल की है. मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने आज BSE पर 2398.95 पर कारोबार की शुरुआत की और देखते ही देखते इसने इंट्राडे में हाई लेवल 2559 रुपये और 2373.55 रुपये के लो लेवल को टच कर लिया.
मझगांव डॉक के शेयरों में तेजी
हालांकि, मझगांव डॉक के शेयर सिर्फ ईरान और इजरायल के बीच जंग के चलते ही सुर्खियों में नहीं है, बल्कि इसमें तेजी आने की एक और वजह इसे इंडियन नेवी की तरफ से मिला 99000 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट भी है. इस डील के तहत, कंपनी को भारतीय नौसेना के लिए 6 आधुनिक पनडुब्बियां बनानी है.
कंपनी की तरफ से दी गई इस जानकारी के बाद मार्केट में इसे लेकर निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है. इसके अलावा, हाल ही में यह खबर आने के बाद कि एक अमेरिकी सबमरीन ने टॉरपीडो से हमला कर ईरानी वॉरशिप को डुबो दिया, इन्वेस्टर्स का सेंटिमेंट मजबूत हुआ है और दुनियाभर में डिफेंस पर ज्यादा खर्च की उम्मीदें बढ़ गई हैं.
क्यों चढ़ रहे डिफेंस स्टॉक?
दरअसल, युद्ध जैसी स्थिति में दुनियाभर में सरकारें अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपनी सेना की तैयारियों पर खर्च बढ़ा देती है. इससे डिफेंस कंपनियों के लिए बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना तेज हो जाती है. इसके अलावा, जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच भारतीय डिफेंस कंपनियों के लिए एक्सपोर्ट के मौके भी खुल जाते हैं क्योंकि अगर युद्ध लंबा खींच गया, तो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तकनीक के साथ हथियारों की भी मांग बढ़ जाती है. यही वजह है युद्ध जैसी स्थिति में शेयर बाजार में गिरावट के समय निवेशक डिफेंस स्टॉक्स को सुरक्षित निवेश के तौर पर देखते हैं. यही वजह है कि हाल के दिनों में Paras Defense से लेकर BEL, Hindustan Aeronautics, Cochin Shipyard के शेयरों में तेजी आई है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:
किसानों के लिए बड़ी खबर! ईरान में जंग के बीच भारत में घटा यूरिया का प्रोडक्शन, क्या होगा असर?
