मिडिल ईस्ट तनाव का पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कैसा असर? चेक करें अपने शहरों का ताजा रेट

aditisingh
2 Min Read


Petrol & Diesel Price Today: ईरान पर हमले के बाद जैसे ही वेस्ट एशिया में तनाव बढ़ा, संभावित पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर लोगों की चिंताएं बढ़ गईं. हालांकि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के बावजूद देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर अब तक इसका असर नहीं पड़ा है.

समाचार एजेंसी Press Trust of India (पीटीआई) ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि फिलहाल उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि निकट भविष्य में भी कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है.

मिडिल ईस्ट तनाव का तेल पर कैसा असर?

सरकार ने ऐसी रणनीति अपनाई है जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें कम होने पर तेल कंपनियां अपना मुनाफा बढ़ा सकती हैं, जबकि जब वैश्विक बाजार में कीमतें बढ़ती हैं तो कंपनियां कुछ समय तक उसका बोझ खुद उठाकर उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करती हैं. वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी Nomura की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों का असर खुद वहन कर रही हैं और उसे सीधे उपभोक्ताओं पर नहीं डाल रही हैं.

भू-राजनीतिक तनावों (Geo-political Tensions) के बीच कच्चे तेल की कीमतों में अब तक तेज उछाल देखा गया है. Iran पर United States और Israel के हमलों के बाद वैश्विक मानक Brent Crude करीब 16.8 प्रतिशत तक चढ़ चुका है, जबकि West Texas Intermediate (डब्ल्यूटीआई) में लगभग 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

5 मार्च 2026 को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • Delhi: पेट्रोल 94.77 रुपये/लीटर, डीजल 87.67 रुपये/लीटर
  • Hyderabad: पेट्रोल 107.46 रुपये/लीटर, डीजल 95.70 रुपये/लीटर
  • Bengaluru: पेट्रोल 102.92 रुपये/लीटर, डीजल 90.99 रुपये/लीटर
  • Chennai: पेट्रोल 100.84 रुपये/लीटर, डीजल 92.39 रुपये/लीटर
  • Kolkata: पेट्रोल 105.45 रुपये/लीटर, डीजल 92.39 रुपये/लीटर
  • Lucknow: पेट्रोल 94.69 रुपये/लीटर, डीजल 87.81 रुपये/लीटर 

ये भी पढ़ें: कुकिंग ऑयल से लेकर केसर-पिस्ता तक… ईरान में छिड़े जंग से भारत में महंगी हुई चीजें, आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.