मुनाफा गिरा, शेयर ढहा; फिर भी स्टॉक को लेकर ब्रोकरेज कॉन्फिडेंट, कहा- खरीद लो

सतीश कुमार
3 Min Read


Hindalco Industries shares: मेटल सेक्टर से जुड़ी कंपनी Hindalco Industries के शेयरों में शुक्रवार को दिसंबर तिमाही के नतीजे के बाद गिरावट देखी जा रही है. सुबह 10:17 बजे आदित्य बिड़ला ग्रुप की इस फ्लैगशिप कंपनी के शेयर BSE पर 5.97 परसेंट लुढ़ककर 906.75 रुपये पर आ गए, जबकि इसका पिछला बंद भाव 964.30 से काफी कम है. शेयरों पर बिकवाली का दबाव इस कदर है कि इसका मार्केट कैप 2.03 लाख करोड़ तक लुढ़क गया है.

Q3 FY26 में कंपनी का नतीजा 

कारोबारी साल 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 2049 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 3735 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था. यानी कि मुनाफे में 45 परसेंट की गिरावट आई है.

कंपनी ने बताया कि प्रॉफिट में यह गिरावट मुख्य रूप से न्यूयॉर्क में इसके ओस्वेगो प्लांट में आई रुकावट के चलते 2610 करोड़ रुपये के आए खर्च की वजह से आई. बावजूद इाके कंपनी का ऑपरेश्नल कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 14 परसेंट बढ़कर 66521 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी के इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के मुताबिक, एल्युमिनियम अपस्ट्रीम सेगमेंट ने 4832 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया, जो साल-दर-साल के हिसाब से 14 परसेंट की बढ़ोतरी को दर्शाता है. इसे मजबूत घरेलू डिमांड का सपोर्ट मिला. 

23 परसेंट तक चढ़ सकता है शेयर

ब्रोकरेज फर्म JM फाइनेंशियल ने इसके शेयर को लेकर कहा कि इंडिया में इसका ऑपरेशन ठीक रहा. ओस्वेगो में आग लगने से कमाई कुछ समय के लिए कम हुई. इसके चलते इसके कॉपर बिजनेस को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा. ब्रोकरेज ने हिंडाल्को स्टॉक पर ‘Buy’ की रेटिंग बनाए रखी है और 12 महीने का प्राइस टारगेट 1120 रखा है. मौजूदा लेवल से यह लगभग 23.5 परसेंट की बढ़त की संभावना को दिखाता है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

दोगुना बढ़ा मुनाफा, फिर भी 11 परसेंट की गिरावट के साथ मुथूट फाइनेंस के शेयरों का बुरा हाल 



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.