Last Updated:
Best 125 CC Bikes in India: अगर आप 125cc सेगमेंट में नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो फैसला आसान नहीं है. कोई शानदार माइलेज देता है, कोई स्पोर्टी लुक से आकर्षित करता है, तो कोई कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस ऑफर करता है. इस रिपोर्ट में Bajaj CT 125X, Honda Shine 125, Hero Xtreme 125R और TVS Raider 125 की कीमत, फीचर्स, इंजन और माइलेज की आसान तुलना की गई है, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही बाइक चुन सकें.
Bajaj CT 125X: इसे बेहद मजबूत और रफ-एंड-टफ डिजाइन के साथ तैयार किया गया है. इसके मस्कुलर फ्यूल टैंक, क्रैश गार्ड्स, हेडलाइट ग्रिल और मोटे रबर पैड्स इसे एक आक्रामक एडवेंचर लुक देते हैं. ये बाइक खराब रास्तों और भारी सामान ढोने के लिए बेहतरीन है. इसकी दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹74,016 से ₹79,999 तक जाती है, जो इसे इस सेगमेंट की सबसे किफायती और वैल्यू-फॉर-मनी बाइक बनाती है.
इस गाड़ी में 124.4 सीसी का एयर-कूल्ड DTS-i इंजन मिलता है, जो 10.7 bhp की पावर और 11 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें एनालॉग कंसोल, LED DRLs और मोबाइल चार्जिंग के लिए एक सुविधाजनक USB पोर्ट दिया गया है. दमदार परफॉर्मेंस के साथ ये बाइक 60 से 65 किमी प्रति लीटर का शानदार माइलेज आसानी से दे देती है, जिससे रोज का सफर काफी सस्ता हो जाता है.
Honda Shine 125: ये अपने क्लासिक और मॉडर्न लुक वाली मिक्स्ड डिजाइन के लिए पूरे भारत में मशहूर है. इसकी बॉडी पर दिए गए क्रोम गार्निश, सिंपल ग्राफिक्स और आरामदायक लंबी सीट इसे एक बेहद भरोसेमंद फैमिली बाइक का लुक देते हैं. भारतीय बाजार में इस सदाबहार मोटरसाइकिल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹82,253 है. अपने प्रीमियम लुक और रिफाइंड इंजन के कारण ये मिडिल क्लास ग्राहकों के बीच हमेशा पहली पसंद बनी रहती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस बाइक में 123.94 cc का बेहद शांत और रिफाइंड SI इंजन लगा है, जो 10.59 bhp की पावर और 11 Nm का टॉर्क देता है. इसके खास फीचर्स में बिना आवाज के स्टार्ट होने वाला साइलेंट स्टार्टर (ACG), साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ और सील्ड चेन शामिल हैं. होंडा की ये बाइक अलग-अलग राइडिंग कंडीशंस के आधार पर लगभग 55 से 60 किमी प्रति लीटर का माइलेज बड़े आराम से निकाल कर देती है.
Hero Xtreme 125R: इसे कॉलेज जाने वाले युवाओं और स्पोर्ट्स लुक पसंद करने वालों के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसके शार्प एलईडी हेडलैंप, मस्कुलर टैंक श्राउड्स और स्प्लिट-सीट सेटअप इसे बड़ी 160cc स्पोर्ट्स बाइक जैसा आक्रामक लुक देते हैं. इतनी मॉडर्न डिजाइन वाली इस स्पोर्टी बाइक की दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹91,500 से ₹95,700 तक है. बजट में रेसिंग लुक चाहने वालों के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.
पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 124.7 सीसी का एयर-कूल्ड इंजन है, जो 11.55 PS की बेहतरीन पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस बाइक में फुल डिजिटल एलसीडी क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और सेफ्टी के लिए सिंगल-चैनल ABS जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं. चौंकाने वाली बात ये है कि इतनी स्पोर्टी होने के बावजूद ये बाइक 66 किमी प्रति लीटर का दमदार क्लेम्ड माइलेज देती है.
TVS Raider 125: ये अपने फ्यूचरिस्टिक और स्पोर्टी रोबोटिक डिजाइन के कारण भारतीय युवाओं के दिलों पर राज कर रही है. इसका खास तरह का एलईडी हेडलैंप प्रोफाइल, मस्कुलर फ्यूल टैंक और स्लीक टेल सेक्शन सड़क पर इसे एक अलग पहचान देते हैं. फीचर्स से लोडेड इस शानदार और तेज-तर्रार बाइक की भारतीय बाजार में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹82,000 से शुरू होकर ₹97,050 तक जाती है.
इसके अंदर 124.8 सीसी क्षमता वाला 3-वाल्व एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन लगा है, जो 11.2 bhp की पावर और 11.75 Nm का टॉर्क देता है. इसके टॉप वेरिएंट्स में वॉइस असिस्ट के साथ TFT डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और दो राइडिंग मोड्स (Eco, Power) मिलते हैं. इको मोड में ड्राइव करने पर ये बाइक आसानी से 56 से 60 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे देती है.