शादियों का सीजन चल रहा है. ऐसे में शादी वाले दिन दूल्हा दुल्हन मेहमानों से घिरे रहते हैं. कई बार इसी भीड़ का फायदा उठाकर चोर अपना हाथ साफ कर लेते हैं और जब तक चोरी का पता लगता है लंका लुट चुकी होती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें स्टेज पर मेहमानों के साथ फोटो खिंचा रही दुल्हन का पर्स इतनी सफाई से चुराया गया कि आप भी देखकर हैरान रह जाएंगे. वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
स्टेज पर फोटो खिंचवाने में व्यस्त थे दूल्हा दुल्हन
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शादी का आयोजन दिखाया गया है. वीडियो में दूल्हा दुल्हन स्टेज पर खड़े हुए हैं और उन्हें मेहमानों ने घेरा हुआ है. लोगों का स्टेज पर आना जाना लगा हुआ है और लोग कपल के साथ फोटो शूट कराने में बिजी हैं. लेकिन इन्हीं सब के बीच एक शख्स है जिसकी नजर फोटो खिंचा रही दुल्हन के पीछे रखे पर्स पर है, वो मौके की तलाश में है कि कब लोगों की नजर हटे और वो चोरी को अंजाम दे.
बड़ी सफाई से चोरी कर गया शातिर चोर
वीडियो में आगे दिखता है कि जैसे ही स्टेज पर मेहमानों की भीड़ पड़ती है वैसे ही एक शख्स स्टेज पर रखी चेयर के पीछे पहुंचता है और मौका पाकर वहां रखे पर्स को उठाकर अपनी जैकेट में छिपा लेता है, इसके बाद चोर वहां से ऐसे गायब होता है जैसे गधे के सिर से सिंग. वीडियो अब वायरल है और लोग इसे देखकर हैरान हैं कि आखिर इतने लोगों के बीच से इतनी सफाई से चोरी कैसे हो गई. पूरा मामला जयपुर के शिवदासपुरा का बताया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: शादी के स्टेज पर डाउट सॉल्व करने पहुंच गया स्टूडेंट, मैडम के रिएक्शन ने लूट लिया इंटरनेट
यूजर्स बोले, प्रोफेशनल है चोर
वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…चोर का पता लगा कि नहीं. एक और यूजर ने लिखा…ऐसे लोगों पर शुरू से नजर रखनी चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….इतनी भीड़ में भी चोरी कर ली, प्रोफेशनल चोर लगता है.
यह भी पढ़ें: यूपी में पालतू जानवर को लेकर छिड़ी बहस, दुल्हन ने पालतू कुत्ते को पीटने पर तोड़ी शादी, मामला हुआ वायरल

